आरती, पूजन और महाप्रसाद का किया गया वितरण।
रामभक्त हनुमान का किया गया विशेष श्रृंगार।
दर्शन पूजन के लिए लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
इंदौर : प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरी नंदन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मंगलवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव मनाने के साथ हवन पूजन के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।इस मौके पर बजरंगबली का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया था। दिनभर अंजनी पुत्र हनुमान के दर्शन – पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तन तांता लगा रहा। जगह – जगह महाप्रसाद का वितरण भी किया गया।
राजबाड़ा स्थित प्राचीन श्री बनखंडी हनुमान मंदिर पर सुबह हनुमान जन्मोत्सव की शुरुआत आरती के साथ हुई। मंदिर के पुजारी महंत धर्मेन्द्र बैरागी ने बताया कि जन्म आरती, विशेष श्रृंगार एवं प्रसाद वितरण के बाद लगातार भक्तों का मेला जुटा रहा। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर आकर पूजा-अर्चना एवं अभिषेक में उपस्थिति दर्ज कराई। रात 8 बजे सुंदरकांड एवं भजन संध्या के आयोजन भी हुए। पुजारी द्वारा हनुमानजी को पान के बीड़े सहित 56 समर्पित किए गए। सैकड़ों भक्तों ने मंदिर के बाहर भक्तों के सैलाब को व्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान किया। हनुमानजी का पुष्पों एवं विद्युत सज्जा के बीच मनोहारी श्रृंगार दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Related Posts
July 25, 2023 आपसी सौहार्द्र, एकता और शांति के साथ मनाएं जाएंगे आगामी त्योहार
आयोजकों के वॉलेंटियर भी व्यवस्था में बनेंगे सहभागी।
शांति समिति की बैठक […]
January 6, 2022 लिफ्ट मांगकर लूट की वारदात को अंजाम देनेवाली शातिर युवती गिरफ्तार, भिजवाया जेल
इंदौर : छत्रीपुरा थाना पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है जो लिफ्ट मांगकर लोगों के […]
November 26, 2019 संविधान दिवस पर बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम मोदी का सम्बोधन इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को संविधान दिवस के अवसर पर संसद के […]
August 8, 2022 होटल बलराज का पूरा निर्माण है अवैध, जांच में हुआ खुलासा
संचालक मनजीत (रिंकू) भाटिया द्वारा बिना टीएनसीपी की अनुमति के किया गया है होटल […]
June 30, 2025 आस्था और उल्लास भरे माहौल में निकली इस्कॉन की जगन्नाथ रथयात्रा
जगन्नाथ के जयघोष से गूंजता रहा यात्रा मार्ग।
देश-विदेश के भक्तों और संतों ने हाथों […]
September 9, 2021 एक क्विंटल चांदी से सजेगा देवास स्थित मां चामुंडा का दरबार
देवास : शहर के प्रमुख आस्था केन्द्र माता टेकरी पर स्थित मां तुलजा भवानी (बड़ी माता) […]
January 21, 2022 शिकायतों के त्वरित समाधान पर दें ध्यान- ऊर्जा मंत्री
इंदौर : प्रदेश सरकार गरीबों, आम लोगों, किसानों व जन जन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। […]