इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड, पुलिस और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने में सफलता अवश्य मिली।
आग शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास विशाल इंक एंड केमिकल फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री में स्याही बनाने में इस्तेमाल होनेवाले केमिकल के कई ड्रम रखे होने से आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करना शुरू किया। नगर निगम के टैंकर भी बुलवाए गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर एसीपी धैर्यशील येवले, टीआई लोकेश भदौरिया ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए रास्ता क्लियर करवाने में सहयोग दिया। लघु उद्योग भारती के धनंजय चिंचालकर, तेज गढ़ा, पंकज काले और विकास गुप्ता ने भी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की मदद की। उन्होंने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर आग फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मुहैया करवाई। आग किस वजह से लगी इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
Related Posts
June 2, 2023 आरएसएस ने हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया 350 वा शिवराज्याभिषेक
इंदौर : शिवराज्याभिषेक के 350 वे वर्ष के मौके पर शुक्रवार को कई सामाजिक संगठन, समाजसेवी […]
January 7, 2023 केंद्रीय अधिकारियों ने लिया प्रवासी सम्मेलन के इंतजामों का जायजा
पीएम मोदी 9 जनवरी को करेंगे प्रवासी सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन।
8 से 10 जनवरी तक […]
October 27, 2023 आबकारी विभाग ने तीन लाख रुपए मूल्य की अवैध मदिरा व सामग्री जब्त की
01 दोपहिया वाहन सहित 452 लीटर अवैध मदिरा तथा 1520 लीटर महुआ लहान जब्त।
इंदौर : […]
February 28, 2017 110 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया थाना तेजजी नगर के अपराध क्रमांक 101/2015,20/2015,101/2015 के मुख्य आरोपी कैलाश गर्ग और […]
November 10, 2022 संतश्री नाना महाराज की स्मृति को समर्पित होगी संगीत सभा ‘चैतन्य स्वरोत्सव’
पुणे की प्रसिद्ध गायिका मंजिरी कर्वे आलेगांवकर देंगी गायन प्रस्तुति।
इंदौर : इंदौर […]
November 12, 2023 लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान में भक्तिभाव के साथ मनाया गया दीपोत्सव
भगवती महालक्ष्मी और प्रभु वेंकटेश के दर्शनों के लिए लगा रहा श्रद्धालुओं का […]
December 17, 2022 समाज के कमजोर वर्ग के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता पर सेमिनार
इंदौर : समाज के कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ, पुलिस […]