केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री पुरी ने दिए अवार्ड।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी बधाई।
इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सूरत (गुजरात) में “इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्डस कांटेस्ट-2020” में विभिन्न थीम में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्मार्ट सिटीज को अवार्ड वितरित किए। समारोह में इंदौर को विभिन्न केटेगरी में 6 अवार्ड मिले। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने यह अवार्ड ग्रहण किए।
स्टेट अवार्ड में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान मिला। मप्र के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अवार्ड प्राप्त करने वाली स्मार्ट सिटीज को बधाई दी है।
इंदौर हर थीम में रहा अग्रणी।
कल्चर थीम में इंदौर और चंडीगढ़ को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इंदौर को हेरिटेज के बेहतर संरक्षण पर यह अवार्ड मिला है। साथ ही इंदौर को स्वच्छता थीम पर म्युनिसिपल बेस्ट मेनेजमेंट सिस्टम के लिए तिरूपति के साथ संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। इंदौर को इकोनामी थीम पर कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए, बिल्ट एनवायरमेंट थीम पर छप्पन दुकान के लिए, इनोवेशन अवार्ड में कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म और सिटी अवार्ड में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से ओवरआल विनर का अवार्ड दिया गया।
Related Posts
December 30, 2021 मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त आरोपी गांजे सहित पकड़ाया
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत संचालित नार्को हेल्पलाइन” पर प्राप्त सूचना के आधार पर, […]
April 22, 2025 राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर की गई है चिंटू चौकसे के खिलाफ कार्रवाई : पटवारी
मारपीट मामले में सेंट्रल जेल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मप्र प्रभारी […]
January 15, 2024 भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है मुंबई का नव निर्मित अटल सेतु
21.8 किमी लंबाई का यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा।
अटल सेतु से मुंबई - पुणे के […]
June 10, 2024 आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से बीजेपी कार्यालय में लगी आग
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए […]
December 2, 2023 विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई जागरूकता रैली
इंदौर : विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में विशाल जन जागरूकता रैली एम.वाय. अस्पताल परिसर से […]
February 3, 2025 रेल बजट में मप्र को मिला 14,745 करोड़ रुपए का आवंटन
रेल कनेक्टिविटी और यात्री सेवाओं में होगा सुधार।
नई दिल्ली : संसद में पेश किए गए […]
January 29, 2021 बेसहारा बुजुर्गों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं- मंजूर बेग
इंदौर : फुटपाथ पर सोने वाले उम्र दराज लोगों के साथ निगम का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया […]