इंदौर : इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से सुकून भरी खबर सामने आई है।मंगलवार (28 अप्रैल) को कोरोना महामारी से ग्रसित करीब 45 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौटें। अस्पताल के डॉक्टर्स और स्टॉफ के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इन सभी कोरोना वीरों का तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने डिस्चार्ज किये गए मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे घर जाकर भी पूरा एहतियात बरते और डॉक्टरों द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करें।
इस वक़्त अस्पताल में 250 से अधिक मरीज भर्ती हैं और लगातार इन सभी मरीजों की सेहत बेहतर हो रही है। 45 मरीजों की दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें छुट्टी दी गई है।
80 और मरीज एक- दो दिन में होंगे डिस्चार्ज।
सीएमएचओ डॉ. जड़िया ने बताया कि अरविंदो अस्पताल में भी करीब 80 ऐसे मरीज हैं जिनकी एक रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इसके अलावा एमआरटीबी अस्पताल से भी मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होने का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिनों में करीब 200 मरीज कोरोना से पूरीतरह ठीक होकर घर लौट जाएंगे।
Related Posts
October 3, 2021 डीआरयूसीसी की बैठक में रखी गई इंदौर- फतेहाबाद- उज्जैन मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन की मांग
रतलाम : डीआरयू सीसी मेंबर्स की वेस्टर्न रेलवे की बैठक रतलाम में आयोजित की गई। बैठक में […]
April 9, 2022 छत्रीबाग स्थित श्री दादाजी मन्दिर पहुंचे मंत्री सिलावट, दर्शन, पूजन के साथ छोटे सरकार से लिया आशीर्वाद
इंदौर : नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के चलते कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट छात्रीबाग़ स्थित […]
January 25, 2025 नारी सशक्तिकरण के अनुपम उदाहरण हैं देवी अहिल्याबाई और रानी दुर्गावती
न्यायालयीन प्रक्रिया में बंदी जेल से ही होंगे शामिल और चिकित्सक अस्पताल से दर्ज […]
July 11, 2025 सांवेर नगर पंचायत के वार्ड उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त
मंत्री तुलसी सिलावट का विधानसभा क्षेत्र है सांवेर।
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम […]
June 27, 2020 बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस और हथियार रखने पर लगाया गया प्रतिबंध इंदौर : शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये इंदौर जिले में किसी भी स्थल पर बगैर […]
January 9, 2024 निर्धारित शुल्क लेकर शहर के अवैध नल कनेक्शन होंगे वैध
वार्ड समितियों के गठन को मिली मंजूरी, नवीन तीन जोनल कार्यालयों का होगा नामकरण।
इंदौर […]
February 10, 2017 बीजापुर@पुलिस-माओवादी मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर। मुठभेड़ के वाद घटनास्थल से माओवादी का शव और एक पिस्टल बरामद। सर्चिंग में एक नक्सली शव […]