इंदौर : देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल के पुराने भवन में वीआईपी लाउंज बनाया जाएगा। सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से 10 फरवरी को मिलकर पुराने टर्मिनल भवन में वीआईपी लाउंज, मीटिंग रूम, एंट्री वेटिंग लॉबी के निर्माण एवं नए एयरपोर्ट के काम को गति देने का अनुरोध किया था।
सांसद द्वारा उठाई गई मांगों को सिंधिया ने 15 फरवरी को हुई भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) बोर्ड में रखा, जिसे स्वीकृति दे दी गई।
लालवानी को लिखे पत्र में सिंधिया ने मंत्रालय की मध्य प्रदेश की एविएशन सेवाओं को बेहतर बनाने और सुद्रढ़ करने की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि बोर्ड ने पुराने भवन की 506.45 वर्गमीटर (5,000 स्क्वायर फ़ीट से ज़्यादा) भूमि मध्यप्रदेश सरकार को टोकन लाइसेंस शुल्क 1/- रुपए प्रति वर्गफीट प्रतिमाह पर आवंटित करने की स्वीकृति दे दी है।
आम यात्रियों की परेशानी कम होगी।
सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर अक्सर वीआईपी मूवमेंट होता है, इस कारण यात्रियों को परेशानी होती थी। कई यात्रियों ने शिकायत की थी कि वीआईपी के स्वागत में आने वाली भीड़ एवं सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से उन्हें दिक्कत होती है। कई बार फ्लाइट छूटने की नौबत भी आ जाती है। इसलिए वीआईपी लाउंज की आवश्यकता थी।
लालवानी ने इंदौर के नए एयरपोर्ट के बारे में बताया कि इस कार्य को भी गति प्रदान करने का आश्वासन सिंधिया ने दिया है।
Related Posts
June 16, 2022 जस्टिस रंजना देसाई पीसीआई की चेयरपर्सन नियुक्त
इंदौर : सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस रंजना देसाई को ‘भारतीय प्रेस परिषद’ (Press […]
September 14, 2022 रिसर्च पर ध्यान नहीं देने से वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य में हम पिछड़ गए – डॉ. धर
64वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल ने जाल सभागृह में 64 दीप जलाएं।
पुराने 3 सदस्यों […]
June 27, 2023 भोपाल से इंदौर आई वंदे भारत ट्रेन की गाजे – बाजे के साथ की गई अगवानी
यात्रियों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत।
इंदौर से सूरत और अन्य शहरों के लिए भी […]
April 22, 2020 इंदौर में 8 नए मरीज मिले, कोरोना संक्रमितों की तादाद 923 तक पहुंची इंदौर : मंगलवार रात तक इंदौर में कोरोना संक्रमण के 8 और मरीजों का पता चला हैं। इन्हें […]
July 16, 2021 फर्जी आदेश मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग, हाइकोर्ट में याचिका दायर
इंदौर : आरोपी सन्तोष वर्मा द्वारा फर्जी आदेश बनवाकर आईएएस का अवार्ड लेने के मामले में […]
January 27, 2020 गणतंत्र दिवस पर बच्चों को वितरित की गई शिक्षण सामग्री इंदौर : मप्र कांग्रेस कमेटी के सम्भागीय प्रवक्ता मंजूर बेग ने गणतंत्र दिवस की खुशियां […]
December 4, 2021 टंट्या मामा स्मृति दिवस समारोह में सीएम शिवराज ने की कई घोषणाएं, पेसा एक्ट लागू करने और आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे देने का किया ऐलान
इंदौर : नेहरू स्टेडियम में आयोजित जननायक टंट्या मामा स्मृति समारोह में पहुंचे सीएम […]