महापौर ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कही ये बात।
इंदौर : स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गंगवाल बस स्टैंड चौराहा पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
महापौर भार्गव ने इस मौके पर कहा, हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि स्वामी विवेकानंद जैसे मार्ग दर्शक हमें मिले हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया को दिशा देने का काम किया है। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि उठो जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो तब तक काम करते रहो। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उनके संदेश एवं विचारों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इंदौर के किसी प्रमुख चौराहे पर स्वामी विवेकानंद के संदेश के साथ ही उनकी आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
इस अवसर पर सांसद कविता पाटीदार, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा, अश्विनी शुक्ल, निरंजन सिंह चौहान, प्रिया डांगी, पार्षद भारत सिंह रघुवंशी, योगेश गेंदर एवं बड़ी संख्या में अन्य युवा जनों ने भी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
Related Posts
May 19, 2024 प्लास्टिक वेस्ट का प्रबंधन नगर निगम की प्राथमिकता : निगमायुक्त
नई तकनीक देखने दिल्ली जाएंगे अधिकारी।
इंदौर : देश में स्वच्छता के लिए लगातार 7 बार […]
March 15, 2021 हाईकोर्ट के फैसले से दोनों राजनीतिक दल खुश..!
🔺कीर्ति राणा 🔺
इंदौर : हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मध्य प्रदेश में होने वाले […]
November 18, 2022 19 नवंबर को इंदौर से 35 मिनट देरी से रवाना होगी अवंतिका एक्सप्रेस
इंदौर: बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक लेने के कारण कुछ ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन […]
July 14, 2020 धार की विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव..! धार : विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दाे कुक, ड्राइवर समेत चार […]
November 27, 2021 उज्जैन रोड पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं
उज्जैन : उज्जैन इंदौर रोड पर राजोदा सिलोदा के बीच कार में भीषण आग लग गई। एकाएक लगी इस […]
February 12, 2019 काम के साथ रिश्तों को जीना बापनाजी ने सिखाया इंदौर: खबरों के बादशाह और अपने साथियों के बीच 'बापू' के आत्मीय संबोधन से पहचाने जाने […]
November 4, 2022 सफल होने के लिए अपने जीवन में पांच ‘डी’ का पालन करें छात्र
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के बी टेक छात्रों को विशेषज्ञों ने दिए सफलता के […]