इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा सचिव एवं मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पदेन चेयरमैन आकाश त्रिपाठी गुरुवार को पोलोग्राउंड बिजली मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रबंध निदेशक कार्यालय में इंदौर के स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, राजस्व संग्रहण, आंकलित खपत के बगैर शत प्रतिशत बिल जारी करने की तैयारी आदि मुद्दों पर प्रबंध निदेशक अमित तोमर से जानकारी प्राप्त की। ऊर्जा सचिव श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर के स्मार्ट मीटर की रिपोर्ट प्रदेश के अन्य शहरों में प्रभावी ढंग से लागू कर बिजली सुधार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इंदौर शहर एवं अन्य सर्कल में गुणात्मक सुधार की जरूरत बताई एवं योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश भी दिए। श्री त्रिपाठी का स्वागत मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर व अन्य अधिकारियों ने किया।
Related Posts
April 5, 2022 बेलगाम दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
इंदौर : डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर, इंटरसेप्टर व्हीकल के साथ सुपर कॉरिडोर […]
August 12, 2020 नगर सैनिकों ने अधिकारियों पर लगाया मान वेतन, भत्तों से वंचित रखने का आरोप इंदौर : होमगार्ड के सैनिकों ने संगठन के बड़े अधिकारियों पर नियम व सेवा शर्तों के अनुरूप […]
November 11, 2023 विकास में क्षेत्र क्रमांक 05 के पिछड़ने के लिए बीजेपी जिम्मेदार : पटेल
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने कहा है कि […]
August 28, 2019 कार्यशाला के जरिये माटी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण इंदौर : पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए इन दिनों सामाजिक संस्थाएं अभियान चला रहीं […]
May 24, 2020 कोरोना के खिलाफ जंग जारी, 75 नए मरीज मिले, तीन की जिंदगी पर लगा विराम इंदौर : लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही […]
August 29, 2023 रक्षाबंधन पर बहनों को सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात
इंदौर : अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड इंदौर के बोर्ड द्वारा […]
July 22, 2022 बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में कैलाश विजयवर्गीय ने भी उठाई कावड़, बजाया डमरू
इंदौर : महेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही बाणेश्वरी कावड़ यात्रा का शुक्रवार को […]