इंदौर: पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने भगवान बजरंगबली को लेकर की जा रही बयानबाजी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि हनुमानजी हमारे आराध्य देव हैं। उन्हें लेकर की जा रही बयानबाजी निंदनीय है। ऐसे लोगों का तिरस्कार किया जाना चाहिए। इंदौर प्रवास पर आए दिग्विजयसिंह मीडिया से चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिंदूवादी संगठन वीएचपी, अखाड़ा परिषद और आरएसएस को ऐसे तत्वों पर लगाम कसनी चाहिए।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी के सीएम योगी ने हनुमानजी को दलित बताया था। उसको लेकर सियासत गर्मा गई थी। हाल ही में बीजेपी के ही 2 नेताओं ने फिर विवादास्पद बयान देते हुए हनुमानजी को जाट और मुस्लिम तक बता दिया था।
दलाल बन गए थे कलेक्टर- एसपी
दिग्विजयसिंह ने पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने कलेक्टर- एसपी को सत्ता का दलाल बना दिया था। प्रशासन तंत्र में सुधार सबसे पहली ज़रूरत है। कमलनाथ सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है।
Related Posts
March 13, 2021 आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं पर राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया 10 हजार रुपए का जुर्माना
हेल्थ सर्विस कमिश्नर पर राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्रवाई।
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त […]
April 23, 2019 वीआईडी लोकतंत्र का शस्त्र है- पीएम मोदी गांधीनगर: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के तीसरे चरण के तहत गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए […]
January 3, 2019 कमलनाथ का यू- टर्न, अब जनभागीदारी के साथ होगा वंदेमातरम भोपाल: मंत्रालय में वंदेमातरम पर रोक लगाकर चौतरफा घिरे सीएम कमलनाथ ने डैमेज कंट्रोल का […]
February 10, 2021 कोरोना पर केंद्रित फोटोग्राफी स्पर्धा के पुरस्कार वितरित, वरिष्ठ फ़ोटोग्राफरों का किया गया सम्मान।
इंदौर : फ़ोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन इंदौर द्वारा कोरोना ए कहर को लेकर आयोजित फोटोग्राफी […]
May 12, 2021 पंजीयन के बाद ही 18+ वालों का होगा टीकाकरण
इंदौर : टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुँच बढ़ाने […]
February 3, 2024 झाड़ – फूंक के बहाने बालिका से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को 20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : तांत्रिक क्रिया-कर्म की आड़ में लड़की के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को […]
March 25, 2021 एक मई से प्रारम्भ होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, किसी भी कक्षा में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12 वीं बोर्ड की […]