इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर और आसपास के शहरों के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत ट्रेन चलाने की मांग की है। सांसद लालवानी ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और लगातार बढ़ते इंदौर शहर की जरूरतों के बारे में उन्हें अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के समक्ष मांग रखी कि इंदौर से महू, पीथमपुर, देपालपुर होते हुए सांवेर, उज्जैन, देवास को इंदौर के साथ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के माध्यम से जोड़ा जाना चाहिए।
इंदौर के विकास और विस्तार को देखकर रैपिड ट्रांजिट सिस्टम जरूरी।
सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र है। ये शहर 2 ज्योतिर्लिंग के बीच में स्थित है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होने के कारण भी यहां पर दबाव काफी है। सांसद लालवानी ने बताया कि उन्होंने आरआरटीएस की मांग केंद्रीय मंत्री से की है और बताया कि आने वाले समय में इंदौर की ज़रुरतों को ध्यान में रखते हुए इसकी जरूरत है। सांसद लालवानी ने बताया कि आरआरटीएस से सड़कों पर वाहनों का बोझ कम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Related Posts
March 16, 2024 इंदौर लोकसभा क्षेत्र में 25 लाख 13 हजार मतदाता कर सकेंगे मताधिकार का प्रयोग
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन […]
December 25, 2023 30 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद हुकमचंद मिल के मजदूरों को मिलेगी उनकी बकाया राशि
मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा मजदूरों के हित मजदूरों को समर्पित […]
January 14, 2021 सर्व धर्म संघ के कार्यकर्ताओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति का पर्व, पतंग और तिल के लड्डू का किया वितरण
इंदौर : हर तीज त्योहार पर खुशियां मनाने और बांटने में सर्वधर्म संघ सदैव आगे रहा है। […]
May 17, 2023 छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाला आरोपी पकड़ाया
इंदौर : देवी अहिल्या विवि की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भंवरकुआ पुलिस […]
December 17, 2020 सादगी, सरलता और सहजता के पर्याय ओलंपियन सुशील कुमार
कहता है दिल.... संस्मरण......,5 वर्ष पूर्व सुशील कुमार की इंदौर यात्रा का।
🔸 […]
April 9, 2021 लगातार बढ़ते कोरोना संकट से बिगड़े हालात, जरूरी इंजेक्शन व ऑक्सीजन की महसूस हो रही कमीं
इंदौर : कोरोना संकमण की विकट होती स्थिति और मरीजों की बढ़ती संख्या से जरूरी इंजेक्शन व […]
June 27, 2023 भोपाल से इंदौर आई वंदे भारत ट्रेन की गाजे – बाजे के साथ की गई अगवानी
यात्रियों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत।
इंदौर से सूरत और अन्य शहरों के लिए भी […]