इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा फूटी कोठी चौराहे पर बनाए जा रहे संत सेवालाल सेतु पर प्रथम गर्डर लांचिंग कार्य का पूजन एवं निरीक्षण मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस अवसर पर प्राधिकरण अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव, क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़, एमआईसी सदस्य राकेश जैन एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर विकास प्राधिकरण एवं इंदौर नगर निगम के विकास कार्यों से संबंधित किसी भी विषय की स्वीकृति कोई भी देरी किए बिना स्वीकृत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में विकास कार्यों जैसे महू नाका ब्रिज एवं शहर के अन्य हिस्सों में विकास कार्यों को गति देने के लिए हर संभव मदद शासन स्तर पर की जाएगी। मंत्री विजयवर्गीय ने पश्चिम रिंग रोड का निर्माण करने पर जोर दिया।
अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने आईडीए के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फूटी कोठी फ्लायओवर 625 मीटर लंबाई में 6 लेन का बनाया जा रहा है।इसकी लागत 48 करोड़ है। संबंधित एजेंसी को यह निर्देश दिये गए हैं कि जून अंत तक इस फ्लाईओवर को इंदौर की जनता को समर्पित किया जाना है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर पी अहिरवार ने माना।
Related Posts
May 4, 2021 थाना प्रभारियों को प्रमोशन देकर बनाएंगे एसडीओपी, मप्र में अब सुधर रहे हालात- नरोत्तम
इंदौर : शिवराज सरकार ने थाना प्रभारी स्तर के अधिकारियों को प्रमोशन देकर उन्हें sdop […]
November 7, 2023 उत्सवी माहौल में निकला कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो
हरियाणा से आए पहलवानों ने भी विजयवर्गीय के समर्थन में किया रोड शो।
पूर्व महापौर का […]
January 21, 2023 फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने सैकड़ों कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता
नई दिल्ली : फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने 380 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। संबंधित […]
October 10, 2018 मोटा भाई का फ्लॉप शो, चार मिनट में हुआ खत्म इंदौर: बीजेपी के मोटा भाई याने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोचा भी नहीं होगा कि मप्र […]
January 18, 2021 भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें इंदौर का मास्टर प्लान, अभ्यास मंडल की परिचर्चा में बोले वक्ता
इंदौर : शहर के नागरिकों ने विकास को लेकर हमेशा सकारात्मक सोच रखी है। इसके कारण यह शहर […]
April 30, 2021 18 सौ के ऊपर नए संक्रमित मरीज मिलने का सिलसिला जारी, 9 सौ से अधिक हुए डिस्चार्ज
इंदौर : कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट 17 से 19 फ़ीसदी के बीच बना हुआ है। 20 दिन से लगे […]
February 21, 2019 पूर्वी नदियों का पानी रोकेगा भारत- गडकरी नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। मोस्ट […]