सांसद लालवानी ने लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
अब सप्ताह में चार दिन मिल सकेगी हरिद्वार, देहरादून के लिए ट्रेन ।
इंदौर : नई दिल्ली, हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को एक अतिरिक्त ट्रेन की सौगात मिल गई है। गाड़ी संख्या 14309/14310 उज्जैन – देहरादून ट्रेन का विस्तार इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन तक कर दिया गया है। गुरुवार शाम सांसद शंकर लालवानी ने इस ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता,अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और अन्य रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 14309 लक्ष्मीबाई नगर – देहरादून एक्सप्रेस प्रति बुधवार व गुरुवार को शाम 6.40 बजे रवाना होगी।
हरिद्वार – देहरादून के लिए अब चार दिन ट्रेन।
जनसंपर्क अधिकारी श्री मीणा ने बताया कि इंदौर से देहरादून के लिए व्हाया दिल्ली, हरिद्वार एक ट्रेन प्रति शनिवार, रविवार पहले से संचालित हो रही है। एक और ट्रेन मिल जाने से अब सप्ताह में चार दिन बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को यात्री हरिद्वार, देहरादून की यात्रा पर जा सकेंगे।
Related Posts
July 14, 2024 कार में पहले गला घोटा फिर चाकू से रेत दिया
जंगल में फेंक दिया था शव।
इंदौर में बीफॉर्मा छात्रा की हत्या का खुलासा।
इंदौर : […]
May 2, 2020 इंदौर रेड जोन में है शामिल, नहीं दी जाएगी किसी तरह की छूट- कलेक्टर इंदौर : केन्द्र सरकार ने लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया और उसके साथ ही ग्रीन, ऑरेंज, रेड के […]
June 10, 2022 युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इंदौर के पुनीत और नदीम सचिव नियुक्त
इंदौर : युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवास जिले से पूर्व में कार्य कर […]
August 30, 2023 मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपी पकड़ाए
आरोपियों से लूटा गया मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त दो पहिया वाहन बरामद।
इंदौर : […]
August 29, 2017 बदलते नजरिये के साथ प्रगति करें महिलाएं इंदौर में वूमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की स्थापना पर हुआ ‘मंथन’
इंदौर. वूमंस प्रेस क्लब, […]
November 17, 2023 बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने – अपने बूथों पर की वोटिंग
इंदौर : जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों ने सुबह - […]
February 20, 2025 संगठन को स्वावलंबी बनाने का अभियान है समर्पण निधि : चावड़ा
पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के जनप्रतिनिधि - उमानारायण पटेल ।
भाजपा इंदौर जिला […]