फ्लाईओवर के पास दो बैग बरामद, एक में सिर और दूसरे में बाकी अंग थे।
इंदौर : दिल्ली की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक महिला के शव के टुकड़े मिले हैं। ये दो काले बैग में थे। एक में सिर और दूसरे बैग में बाकी अंग पाए गए। पुलिस का कहना है कि कुछ अंग मिसिंग हैं जिनकी तलाश की जा रही है। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
बाल बड़े होने से महिला का शव होने का अनुमान।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक स्थानीय नागरिक ने पुलिस को दो बैग में शव के टुकड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बरामद कर लिया। कटे हुए सिर पर बड़े बाल हैं, इससे अनुमान लगाया गया कि यह महिला का शव है।
ड्रोन से तलाशे जा रहे शेष अंग।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार महिला की उम्र 35-40 साल है, हालांकि ऑर्थो फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद इसकी पुष्टि होगी। दिल्ली के कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकठ्ठे किए। शव के मिसिंग अंगों की तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है।
Related Posts
December 1, 2021 शातिर ठग ने शादी का झांसी देकर की लाखों की धोखाधड़ी, कई लोगों के साथ ठगी की बात भी आई सामने
इंदौर : शादी का प्रलोभन देकर एक युवती के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। […]
October 4, 2020 दुर्गा प्रतिमाओं से अधिकतम 6 फ़ीट की ऊंचाई का प्रतिबंध हटा
पंडाल का अधिकतम आकार 30 बाय 45 फीट होगा।
चल समारोह की अनुमति नहीं होगी।
आयोजन […]
January 28, 2020 बीजेपी कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस इंदौर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सुबह भाजपा कार्यालय, पंडित दीनदयाल […]
February 1, 2023 केंद्रीय बजट में आयकर छूट सीमा बढ़ाकर मध्यम वर्ग को दी गई राहत।
आयकर अधिनियम की धारा 87A की छूट के साथ 7 लाख रुपए तक की आय पर नहीं देना होगा कोई […]
December 5, 2019 मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी पुलिस रिमांड पर इंदौर : महू में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस […]
November 15, 2018 मतदान जागरूकता के लिए 10 लाख हस्ताक्षर कराए जाएंगे इंदौर: इंदौर जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां […]
February 16, 2022 सिंधी भाषा व संस्कृति को युवाओं तक पहुंचाना जरूरी- नागरानी
इंदौर : सिंधी भाषा, बोली विस्तारीकरण के साथ-साथ सामाजिक एकता और मजबूती के लिए पूरे देश […]