नई दिल्ली : एआईसीसी ने इंदौर ग्रामीण, मंदसौर और छतरपुर जिले के अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इंदौर ग्रामीण में सदाशिव यादव, मंदसौर में विपिन जैन और छतरपुर में लखन पटेल को कमान सौंपी गई है। सदाशिव यादव तथा लखन पटेल पहले भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इंदौर-खंडवा का फैसला नहीं, भोपाल में भी स्थिति असमंजस में।
इंदौर शहर कांग्रेस, खंडवा और भोपाल को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले दिनों इंदौर शहर में अरविंद बागड़ी, खंडवा शहर में मोहन दाकसे और ग्रामीण में मनोज भारतकर को अध्यक्ष बनाने के एआईसीसी के आदेश होल्ड कर दिए गए थे। अरविंद बागड़ी तो कार्यभार ले चुके थे और उसके कुछ घंटे बाद उनकी नियुक्ति को होल्ड किया गया। वहीं खंडवा के दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति में एआईसीसी सचिव कुलदीप इंदौरा को विवाद हल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। आज तक तीनों जिला अध्यक्षों का मामला अधर में है। भोपाल शहर व ग्रामीण की नियुक्तियों के मामले में पार्टी के दो दिग्गज नेताओं में आपसी सहमति नहीं बन पा रही है जिससे नाम फाइनल नहीं हो पा रहे हैं।
Related Posts
November 14, 2022 जनवरी में होने वाले खेलों इंडिया की तैयारियों का संभागायुक्त ने लिया जायजा
सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने के दिए निर्देश।
इंदौर : 31 जनवरी से 11 फरवरी तक […]
December 20, 2021 जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित
इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल […]
January 11, 2023 अभिनेता आशुतोष राणा ने महाकाल लोक को बताया अदभुत
उजैन : फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा बुधवार को उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम ठहाका के लिए […]
August 31, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, कई देशी कट्टे,पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग - मामलों में कार्रवाई कर अवैध फायर आर्म्स की […]
April 20, 2025 वेस्ट मटेरियल से मथुरा और अयोध्या में बनेंगे थीम पार्क
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण और अयोध्या में प्रभु श्रीराम की जीवन लीलाओं पर आधारित होगा […]
March 22, 2021 राशन घोटाले से जुड़े दो और आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना चंदन नगर पर राशन माफियाओं के विरूद्ध दर्ज अपराध में दो और आरोपियों को […]
January 2, 2017 अब सपा में चुनाव चिह्न पर ‘कब्जे’ की जंग, बेटे के खिलाफ चुनाव आयोग जाएंगे मुलायम नई दिल्ली. दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब उसके चुनाव चिह्न पर 'कब्जे' की जंग […]