कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने जरूरतमंदों का चयन कर सूची बनाने के दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की संवेदनशील पहल पर इंदौर जिला प्रशासन द्वारा नवाचार करते हुए जिले के सौ दिव्यांगों को मोटोराइज्ड दो पहिया वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है। उक्त वाहन जन सहयोग से उपलब्ध कराए जाएंगे। बताया गया कि इंदौर में यह वाहन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों आगामी 12 जनवरी को युवा दिवस पर ये वाहन वितरित करने का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के ऐसे जरूरतमंद दिव्यांग जिन्हें इन वाहनों की अत्यंत जरूरत है, उनकी जानकारी एकत्रित कर सूची बनायी जाए। इसके लिए उन्होंने अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर को जिम्मेदारी सौंपी है। बताया गया कि सूची में दर्ज नामों को प्राथमिकता के आधार पर वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
Related Posts
September 8, 2024 गीता भवन में 1008 लड्डू और दूर्वा से किया गया गणपति बप्पा का अर्चन
इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में नियमित सत्संग सभा के बाद शनिवार सुबह 10.30 बजे से […]
March 16, 2021 चुटका परमाणु परियोजना के विरोध में निकाली जा रही नर्मदा चेतना यात्रा
देवास : (योगेश विश्नोई) मां नर्मदा मध्यप्रदेश की जीवन रेखा एवं आस्था का केन्द्र है, […]
April 2, 2022 मंत्री के निवास पर कोडवानी के धरना देने के बाद जागा प्रशासन, पुराने जलस्रोतों की मैपिंग के दिए निर्देश
इंदौर : शुद्ध पेयजल और परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण की मांग को लेकर जल संसाधन मंत्री […]
September 24, 2023 बंद कपड़ा मिलों की झांकियों के निर्माण के लिए आईडीए ने दी आर्थिक मदद
5 मिलों की गणेशोत्सव समितियों को दी गई 03 - 03 लाख रुपए की मदद।
इंदौर : प्राधिकरण […]
December 1, 2020 एक ओर कुख्यात बदमाश का मकान तोड़ा गया।
इंदौर : जिले में गुंडे- बदमाशों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने में जुटे जिला व पुलिस प्रशासन और […]
April 11, 2021 रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों का किया जा रहा टीकाकरण, पहले दिन 90 ने लगवाए टीके
इंदौर : पश्चिम रेलवे ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे अधिकारी- […]
April 4, 2023 योजना क्रमांक 155 में फिर से आवास मेला लगाएगा आईडीए
5 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा आवासीय मेला।
फ्लैट देखने के साथ मौके पर ही आवेदन […]