इंदौर : शुद्ध पेयजल और परंपरागत जलस्रोतों के संरक्षण की मांग को लेकर जल संसाधन मंत्री के निवास पर धरना देने वाले समाजसेवी किशोर कोडवानी के साथ कलेक्टर ने लम्बी चर्चा की। निगमायुक्त प्रतिभा पाल, निगम के अन्य अधिकारी, पीएचई, टी एंड सीपी और सम्बन्धित विभागों के अधिकारी इस दौरान मौजूद रहे।
कोडवानी ने कलेक्टर को बताया कि दोषपूर्ण जल प्रबंधन के चलते नर्मदा के तीन चरण आने के बावजूद शहर के 45 फीसदी हिस्से को ही पानी मिल रहा है, वह भी एक दिन छोड़कर, 55 फीसदी आबादी बोरिंग का पानी पीने को मजबूर है। कोडवानी का दावा है कि भूजल दूषित होने से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नर्मदा का पानी कम दबाव से आने के कारण लोगों को गड्ढे खोदकर पानी भरना पड़ता था, जबकि पहले पानी का प्रेशर इतना होता था कि तीसरी मंजिल तक चढ़ जाता था।
पुराने जल स्रोतों की होगी मैपिंग।
कलेक्टर मनीष सिंह ने किशोर कोडवानी की बात सुनने के बाद अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी। यह समिति कोडवानी के साथ जलस्रोतों का भौतिक सत्यापन करने के साथ उनकी मैपिंग भी करेगी।
पांच वार्डों में होगा नर्मदा जल सप्लाय और खपत का सर्वे।
कलेक्टर ने कोडवानी की मांग पर नर्मदा जल की मांग, सप्लाई और खपत की हकीकत के आकलन के लिए 5 वार्डों में सर्वे करने के भी निर्देश दिए। यह सर्वे कोडवानी के ही मार्गदर्शन में होगा। कलेक्टर की पहल के बाद कोडवानी ने अपना धरना आंदोलन समाप्त कर दिया।
Related Posts
November 8, 2020 फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, 4 मरीजों ने तोड़ा दम…!
इंदौर : चुनावी दौर खत्म होते ही इंदौर में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर उछाल आने लगा […]
June 9, 2024 18 वे मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी जनसंपर्क मप्र की फिल्म ‘अजय ध्वजा’
इंदौर : जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के उपक्रम मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री […]
August 22, 2023 केंद्रीय अंतरिक्ष राज्यमंत्री से मिले इसरो अध्यक्ष, चंद्रयान -3 की स्थिति के बारे में कराया अवगत
मौसम अनुकूल रहने पर 23 अगस्त की शाम चंद्रमा की सतह पर उतरेगा चंद्रयान - 3
नई दिल्ली […]
December 30, 2022 मासिक स्वच्छ वार्ड रैंकिंग स्पर्धा में छह वार्डों को किया गया पुरस्कृत
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत स्वच्छता सम्मान समारोह।
समस्त पार्षद आगामी माह में […]
August 4, 2022 ओंकारेश्वर बांध के बैक वाटर में लगाई जाएंगी सौर पैनल, 278 मेगावाट बिजली होगी जनरेट
नर्मदा मैया के पानी पर फ्लोटिंग सौर परियोजना करेगी मध्यप्रदेश को रोशन।
भोपाल में […]
April 26, 2021 दूध और दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी करेगा इंदौर दुग्ध संघ
इंदौर : जनता कर्फ्यू में छूट का समय सीमित होने से कई उपभोक्ता दूध और उससे जुड़े उत्पाद […]
November 1, 2024 धनतेरस पर व्यवसायी की भूमिका में नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
नंदानगर, इंदौर स्थित पुश्तैनी दुकान पर बैठकर ग्राहकों को किया किराना सामान का […]