इंदौर : पश्चिम रेलवे ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों का टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया है ताकि वे संक्रमण से बचे रहें।
इसी कड़ी रतलाम मंडल के इंदौर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोविड-19 वैक्सीन कैंप रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया है। इंदौर की सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौम्या प्रियदर्शनी की देखरेख में इस कैम्प का संचालन किया जा रहा है।
पहले दिन 90 अधिकारी- कर्मचारियों का किया वैक्सिनेशन।
रविवार को इस कैम्प में करीब 90 रेलवे अधिकारी- कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों का टीकाकरण किया गया। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने भी टीका लगवाया।
उन्होंने बताया कि जब तक रेलवे अधिकारियों- कर्मचारियों और उनके परिवार का पूरी तरह से वैक्सीनेशन नहीं हो जाता, तब तक यह कैम्प जारी रहेगा। इस कैंप में रेलवे की ओर से कमलेश चौधरी, वरिष्ठ फार्मेसिस्ट आशा खरे तथा चिकित्सालय विभाग इंदौर की ओर से रजनी पांडे, एएनएम क्षमा कौशल व आशा कार्यकर्ता मोना अम्ब अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
Related Posts
January 24, 2024 खनिज क्षेत्र में प्रदेश को मिली उपलब्धि और अखंड भारत संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री यादव का अभिनंदन
जनप्रतिनिधि, बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत और अभिनंदन।
इंदौर : मध्य […]
October 30, 2023 परंपरा से हटकर मेंदोला ने माता – बहनों की आरती उतारी
भावविभोर हुई माता - बहनों ने मेंदोला को दिया विजयश्री का आशीर्वाद।
आपका स्नेह और […]
May 15, 2022 आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का दुर्घटना में निधन
इंदौर : रविवार तड़के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज […]
June 5, 2021 रेलवे स्टेशन परिसर में रोपे गए एक सौ पौधे
इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह- जगह पौधारोपण कर्यक्रम आयोजित किए गए। पश्चिम रेलवे […]
April 21, 2020 केंद्रीय दल ने कंटेन्मेंट इलाकों का लिया जायजा, इंतजामों पर जताई संतुष्टि इंदौर : केंद्र सरकार के दल ने मंगलवार को चंदननगर, खजराना कंटेनमेंट क्षेत्र सहित विभिन्न […]
May 14, 2022 इंदौर प्रेस क्लब में नियमित ओपीडी संचालित करेगा अरबिंदो हॉस्पिटल- डॉ. भंडारी
प्रेस क्लब सदस्यों का एग्जीक्यूटिव चेकअप भी होगा।
महिला पत्रकारों के लिए अर्ली […]
January 27, 2024 इंदौर में उत्साह के साथ मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस
मुख्य समारोह में नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया […]