कलेक्टर आशीष सिंह ने ली समीक्षा बैठक।
इंदौर : इंदौर के डेवलपमेंट प्लान-2041 को जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। डेवलपमेंट प्लान के संबंध में जनप्रतिनिधियों से विचार-विमर्श के लिए शीघ्र ही बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में इंदौर डेवलपमेंट प्लान-2041 को तैयार करने के संबंध में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा बैठक में दी गई।बैठक में नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार, संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश डॉ. शुभाशीष बनर्जी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर डेवलपमेंट प्लान को तैयार करने के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों से चर्चा के पश्चात इसे शीघ्र अंतिम रूप दिया जाए। डेवलपमेंट प्लान को अंतिम रूप देने के लिये कार्य को गति प्रदान करें। डेवलपमेंट प्लान जल्दी तैयार हो, इसके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई की जाए। डेवलपमेंट प्लान का मुख्य आधार मेट्रोपॉलिटन एरिये को भी बनाया जाए
Related Posts
September 25, 2020 बाजीगर का रईस निकला जीरो..
🎾 नरेंद्र भाले 🎾रुस्तमे हिन्द दारा सिंह की तर्ज पर खेलती है मुंबई। पहले धुलती है और बाद […]
April 2, 2021 यातायात के नए माध्यम केबल कार का दिया गया प्रेजेंटेशन, शहर के चार रूट्स पर चलाने का है प्लान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 6 जनवरी 2021 को इंदौर प्रवास के दौरान बढ़ते […]
August 1, 2021 सेमीफाइनल में हारी सिंधु, अब कास्य के लिए खेलेंगी। चक्का फेक में कमलप्रीत से है आस
विश्व विजेता पी.वी.सिंधु टोक्यो ओलंपिक बैडमिंटन सेमीफाइनल में विश्व नंबर एक चीनी ताईपेई […]
October 1, 2023 सीएम शिवराज ने 321 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण
हमने हर वादा पूरा किया। सभी अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध : मुख्यमंत्री
इंदौर : […]
August 21, 2022 धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम के खिलाफ कुर्की का आदेश
धार : कांग्रेस के धार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम सहित उनके भाइयों द्वारा लिए गए […]
April 18, 2020 लॉकडाउन में सब्जी बेचना पड़ा महंगा, नगर निगम ने जब्त की दो ट्रक सब्जी इंदौर : लॉकडाउन में दुकान खोलकर खुले रूप से सब्जी बेचना एक विक्रेता को महंगा पड़ा। सूचना […]
October 20, 2023 दो नारी…एक संगठन तो दूसरी सरकार पर भारी..!
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
कहावत तो यह है कि एक ही नारी सब पर भारी….मध्य प्रदेश में […]