पहली बार 1000 करोड़ से अधिक हुआ टैक्स कलेक्शन।
इंदौर : इंदौर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स कलेक्शन किया है। यह पहली बार है जब नगर निगम ने चार अंकों का आंकड़ा पार किया है।बीते वर्ष के टैक्स कलेक्शन से यह करीब दो सौ पंद्रह करोड़ रुपए अधिक है।
बता दें कि पिछले वर्ष 2023 – 24 में नगर निगम का टैक्स कलेक्शन ₹785 करोड़ रुपए था जो इस वर्ष 2024-25 में ₹1,000+ करोड़ से अधिक रहा।
महापौर भार्गव ने जताया आभार।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रिकॉर्ड टैक्स कलेक्शन पर खुशी जताते हुए कहा, “यह उपलब्धि इंदौर की जागरूक जनता, निगम प्रशासन की सतर्कता और पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है। पहली बार हमारा टैक्स संग्रह 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। मैं सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने समय पर टैक्स जमा कर नगर निगम को आर्थिक रूप से और मजबूत किया। यह धनराशि शहर के विकास कार्यों को गति देगी।”
टैक्स कलेक्शन में आई तेजी।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन निगम कार्यालयों में देर रात तक कैश काउंटर खुले रहे। शाम 7 बजे तक 980 करोड़ रुपये जमा हो चुके थे और रात 12 बजे तक 1,000 करोड़ का लक्ष्य पार कर लिया गया।
Related Posts
October 2, 2021 सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के लिए प्रारम्भ की गई कैंटीन
इंदौर : केन्द्रीय जेल इन्दौर में केन्द्रीय जेल कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित की […]
May 5, 2021 मीडियाकर्मियों को 6 मई को दिया जाएगा वैक्सीन का दूसरा डोज
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब ने फ्रंटलाइन वॉरियर मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन के दूसरे डोज […]
October 8, 2020 कमलनाथ पैसों का रोना रोते थे, हम विकास के काम कराते हैं- शिवराज
भोपाल : मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के चलते नेताओं में जुबानी […]
January 7, 2024 तीनों नए कानूनों में पीड़ित विज्ञान और अपराध शास्त्र को बनाया आधार
कर कानूनों के इंटरप्रिटेशन एवं तीनों नए कानूनों का कर कानूनों पर प्रभाव विषय पर सेमिनार […]
September 24, 2022 रेलवे स्टेशन के विकास के साथ 06 लेन का नया बनेगा शास्त्री ब्रिज
सांसद शंकर लालवानी की रेलवे, मेट्रो और नगर निगम के इंजीनियर के साथ चर्चा के बाद लिया […]
January 21, 2025 धर्म को हमारी संस्कृति में कर्तव्य माना गया है : श्रीमती इनामदार
इंदौर : देवी अहिल्या सेवा न्यास, राष्ट्र सेविका समिति इंदौर व भोजपुरी साहित्य अकादमी […]
September 14, 2021 अभिनव कला समाज की अनूठी पहल, बप्पा की आरती में किन्नर समाज को दिया न्योता
इंदौर : किन्नर समुदाय, समाज का वो अंग है जिसे अक्सर मुख्यधारा से अलग- थलग रखा जाता है। […]