15 सौ से अधिक बदमाशों के खिलाफ की गई कार्रवाई।
इंदौर : शहर में लगातार घटित हो रहे संगीन अपराधों को लेकर हो रही आलोचना के बाद जागी इंदौर पुलिस ने गुंडे बदमाशों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध देर रात्रि में व्यापक अभियान चलाया।इस दौरान लगभग 1583 बदमाशों पर कार्रवाई की गई। 862 समंंस/वारंटों को तामिल कराया गया, जिसमें लंबे समय से फरार, 01 फरारी, 234 स्थाई, 224 गिरफ्तारी, 201 जमानती वारंट सहित 202 समंंस भी तामिल किए।इसके अलावा 110 crpc में 73 तथा 107/16 crpc में 189 इस प्रकार कुल 262 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसीतरह अपराधिक प्रवृत्ति के 259 बदमाशों एवं 122 निगरानीशुदा बदमाशों, इस प्रकार कुल 381 गुंडे/बदमाशों को चेक करने के साथ 30 चाकूबाजों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश को पकड़ने सहित 15 जिलाबदर बदमाशों एवं तीन रासुका के आरोपियों को भी चेक किया गया और उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। लसूडिया के चोरी/नकबजनी के एक प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 5 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए गए।शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 लोगों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अपराधियों से डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की हिदायत भी दी गई।
Related Posts
July 21, 2022 सीनियर सिटीजन को किराए में छूट बहाल करने से रेलवे का साफ इनकार
नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर […]
February 6, 2024 मंत्री सिलावट ने हरदा हादसे के घायलों से एमवाय अस्पताल में की मुलाकात
घायलों की पूछी कुशलक्षेम, समुचित इलाज के डॉक्टर्स को दिए निर्देश।
इंदौर : जल संसाधन […]
January 22, 2022 बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए माशिमं ने शुरू की हेल्पलाइन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में सम्मिलित […]
July 30, 2021 एमपी बोर्ड 12 का परीक्षा परिणाम घोषित, शत प्रतिशत रहा परिणाम
इंदौर : स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार […]
April 1, 2022 ‘चार सख्य चोवीस’में चार सहेलियों ने सुनाएं अपने लेखकीय अनुभव
इंदौर : सौ वर्ष से अधिक पुरानी मराठी भाषियों की साहित्यिक संस्था महाराष्ट्र साहित्य सभा […]
October 10, 2019 जिला प्रशासन 21 अक्टूबर से चलाएगा शून्य शक्ति अभियान इंदौर : जिला प्रशासन 21 अक्टूबर से शून्य शक्ति अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत लम्बित […]
January 6, 2022 प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भड़के बीजेपी नेता, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप
भोपाल : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ प्रदेश की […]