इंदौर प्रेस क्लब में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई आज़ादी की 76 वी वर्षगांठ

  
Last Updated:  August 15, 2022 " 08:25 pm"

इंदौर : स्वतंत्रता की 76 वी वर्षगांठ इंदौर प्रेस क्लब में उत्साह के साथ मनाई गई। वरिष्ठ पत्रकार उमेश रेखे और इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने ध्वजारोहण किया। बाद में राष्ट्रगान हुआ।

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने उपस्थित मीडिया के साथियों को संबोधित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वरिष्ठ पत्रकार नवीन जैन, उमेश रेखे, सुनील जोशी, प्रेस क्लब महासचिव हेमन्त शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कार्यकारिणी सदस्य विपिन नीमा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित कर बधाई दी।
आजादी की 76 वी वर्षगांठ पर इंदौर प्रेस क्लब और परिसर में स्थित मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। प्रेस क्लब परिसर को तिरंगे गुब्बारों से सजाया गया वहीं मन्दिर स्थित मां सरस्वती , साईं बाबा और भगवान भोलेनाथ की मूर्तियों की विशेष साज सज्जा की गई थी। इस मौके पर हेमन्त जैन द्वारा प्रकाशित बिजनेस दर्पण का प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुकेश तिवारी, राजेंद्र कोपरगांवकर, राजीव उपाध्याय, धर्मेश यशलहा, चंपालाल गुर्जर, अजीज खान, प्रवीण जोशी, धर्मेन्द्र शुक्ला, सरिता काला, लोकेन्द्र थनवार, अर्पण जैन, राजू शर्मा, मार्टिन पिंटो, उमेश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मीकांत पंडित, प्रकाश तिवारी, सुनील वर्मा, शरद मिश्रा, संजय अग्रवाल, राजू रायकवार, श्याम काम्बले, लोकेश पाल, दिनेश सालवी, मनीष मक्खर, नीलेश करोसिया, राजेन्द्र शिवरे, जीतू शिवरे, अशोक गौड़ सहित बड़ी संख्या मीडिया के साथी उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *