इदौर : मप्र मराठी साहित्य सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन मन की बात गीत – संगीत के साथ हुई। लीक से हटकर यह एक अलहदा प्रयोग था जिसमें डॉ.सुखदा भिसे ने मन के भावों, संवेदनाओं और कल्पनाओं की व्याख्या गीत- सगीत के माध्यम से श्रोताओं तक पहुंचाने की कवायद की। शहर के प्रसिद्ध सगीतज्ञ गौतम काळे और उनके शिष्यों ने मनोभावों से जुड़े मराठी,हिदी गीतों की बानगी पेश की। इनमे शास्त्रीय सगीत की बंदिशों का भी समावेश था।
डॉ.सुखदा भिसे ने सुख दुःख को लेकर मन की अवधारणाओं को विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से अवगत कराया। चंचल मन को धैर्य रखते हुए स्थिर अवस्था में कैसे लाएं इसका आत्मावलोकन भी उन्होंने श्रोताओं को कराया। सुखदा भिसे के कथन के अनुरूप गौतम काळे और उनके शिष्यों द्वारा पेश किए गए गीत कार्यक्रम में रंग भरने के साथ लोगों के मन को छूने में भी कामयाब रहे।
प्रीतमलाल दुआ सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारभ डॉ.शशाक वझे व पुरुषोत्तम सप्रे ने किया। मुक्त संवाद साहित्यिक समिति के प्रमुख मोहन रेडगावकर ने बताया कि 12 वे मराठी साहित्य सम्मेलन में पुस्तक प्रदर्शनी से लेकर साहित्य व सगीत के कार्यक्रमों को शहर के मराठीभाषी ही नही बल्कि गैरमराठी भाषियों का भी जोरदार प्रतिसाद मिला।
Related Posts
December 22, 2020 ब्राउन शुगर की तस्करी और सप्लाय करने वाले पिता- पुत्र सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को इंदौर […]
July 2, 2021 डिनर पार्टी के बहाने सीएम शिवराज की मंत्रियों को हिदायत, तबादलों में रखें पारदर्शिता, बिचौलियों से रहें सावधान
भोपाल : कैबिनेट मीटिंग के बाद ऊर्जा विभाग के प्रेजेंटेशन के दौरान ऊर्जा मंत्री […]
January 28, 2021 धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल, 11 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ प्रकरण
इंदौर : गणतंत्र दिवस पर हिन्दू संगठन के लोगों को खबर मिली की भंवरकुआ चौराहे के समीप […]
June 21, 2025 योग आत्मा और शरीर का संतुलन है : सिंधिया
योग स्वस्थ्य समाज की नींव रखता है :मंत्री विजयवर्गीय।
इंदौर योग में भी नंबर वन बनें […]
October 5, 2020 सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी सिलावट की छवि बिगाड़ने का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति के प्रदेश सह-संयोजक एडवोकेट भूपेन्द्र […]
November 23, 2023 नकबजनी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी किए जेवरात व नकदी बरामद।
इंदौर : पुलिस थाना चंदन नगर ने 24 घंटों में नकबजनी की […]
July 18, 2023 महाराष्ट्र के बीजेपी नेता किरीट सोमैया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
विपक्षी नेताओं ने वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी और सोमैया पर साधा निशाना।
सोमैया ने […]