सीहोर : गाड़ी संख्या 08233 इंदौर – बिलासपुर डाउन एक्सप्रेस के डी – 3 स्लीपर कोच में एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रोककर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शुजालपुर और सीहोर स्टेशन के बीच युवती की हत्या की गई। बाद में हत्यारा ट्रेन से फरार हो गया।,बताया जाता है कि हत्यारा युवक, मृत युवती के साथ ही बैठा था। मृतिका की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। कोच में बैठे यात्रियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। ट्रेन में हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने से यात्रियों में भी अफरा- तफरी मच गई। इस बीच मृतका की शिनाख्त भोपाल निवासी मुस्कान के रूप में हुई है।बताया जाता है कि युवती इंदौर से भोपाल आ रही थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों को वारदात की सूचना दे दी है। प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
July 3, 2020 इंदौर में संक्रमण दर 2 फीसदी से कम, मृत्यु दर 5 फीसदी से ज्यादा..? इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले अब कम सामने आ रहे हैं। गुरुवार 2 जुलाई को संक्रमण की दर […]
November 11, 2019 रात 11बजे तक अनवरत चलता रहेगा सांई भण्डारा इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे में शनिवार से प्रारंभ हुआ […]
October 29, 2020 कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी, ढाई फीसदी के नीचे पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत […]
January 20, 2022 ‘याद- ए- अमीर’ में पुत्र शाहबाज सुनाएंगे पिता अमीर खां से जुड़े संस्मरण
इंदौर : संगीत के इंदौर घराने के प्रवर्तक और अपनी विशिष्ट धीर -गंभीर गायन शैली से पूरी […]
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]
September 18, 2020 गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया पेटीएम एप, नियमों के उल्लंघन का है आरोप नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस एप पेटीएम को गूगल प्ले स्टोर से […]
July 14, 2023 अभी तो बस शिवराज पर नाज़, माफ करो..
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भोपाल आने का कार्यक्रम […]