इंदौर : इस बार इंदौर में मानसून मेहरबान है। क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक दोगुनी से अधिक वर्षा हो चुकी है। इंदौर में इस वर्ष अब तक 645.6 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 25 इंच) वर्षा हो चुकी है। जबकि गत वर्ष इंदौर में इस अवधि में 301.5 मिलीमीटर (लगभग 12 इंच) वर्षा हुई थी।
जिले में जारी मानसून सत्र में इस वर्ष अब तक 499.8 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में जिले में 367.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 645.6 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 483.0 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 449.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 556.6 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 364.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष आज दिनांक तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 301.5 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 283.6 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 406.4 मिलीमीटर, देपालपुर में 375.4 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 471.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।
सभी तालाब हुए लबालब।
जोरदार बारिश के चलते इस बार इंदौर के कई तालाब लबालब होकर ओवरफ्लो होने की स्थिति में आ गए हैं। यशवंत सागर, सिरपुर,छोटा सिरपुर, बड़ा बिलावली, छोटा बिलाबली, लिंबोदी, पिपल्यापाला आदि तालाब अपनी क्षमता तक भर चुके हैं।
Related Posts
November 21, 2023 अलीजा सरकार ने बालाजी स्वरूप में भक्तों को दिए दर्शन
हजारों भक्तों ने लिया वीर अलीजा सरकार के अलौकिक स्वरूप का दर्शनलाभ।
सुंदरकांड और […]
April 19, 2021 बीजेपी के पितृपुरुष रहे कुशाभाऊ ठाकरे के भतीजे की समुचित इलाज न मिलने से मौत
इंदौर : भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे के […]
September 29, 2020 खजराना मन्दिर के मंगलवार से खुलेंगे कपाट, चलित दर्शन की होगी व्यवस्था
इंदौर : खजराना गणपति मंदिर खोलने के संबंध में प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह […]
December 24, 2024 दासगुप्ता स्मृति शिक्षा समिति ने सात प्रतिभाओं का किया सम्मान
इंदौर : डॉ. एसएम दासगुप्ता स्मृति शिक्षा समिति द्वारा श्री गोविंद राम सेकसरिया […]
May 23, 2020 इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की घर- घर सप्लाई की दी गई अनुमति इंदौर : ग्रीष्म ऋतु के कारण एसी, पंखे, कूलर आदि इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। […]
October 21, 2024 ऑनलाइन गेमिंग सट्टा चलाने वाला गिरोह पकड़ाया
गिरोह के 09 सदस्य पकड़े गए।
आरोपियों से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त उपकरण व करोड़ों का […]
November 4, 2020 बिलकेश्वर धाम पर की गई स्वामी शांतिपुरी महाराज की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा
इंदौर : बिल्केश्वर धाम आश्रम के गादीपति स्वामी गौमतीपुरी महाराज के सान्निध्य में […]