इंदौर : थाना कोतवाली जिला धार के नकबजनी के प्रकरण में फरार आरोपी, इंदौर शहर में अवैध शराब की तस्करी करते हुए क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।
आरोपी के कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। कनाडिया बायपास से पकड़े गए इस आरोपी का नाम मेहबूब पिता मकसूद अली निवासी हीना कॉलोनी, खजराना इंदौर होना बताया गया है।
आरोपी ने जिला धार के कैलाश नगर में फरियादी के घर में घुसकर 8 से 10 लाख रुपए नगदी चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था। आदतन आरोपी के विरुद्ध पहले भी “लूट” का अपराध पंजीबद्ध हुआ है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना कनाडिया पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की गई है। धार पुलिस को भी आरोपी के बारे में सूचना दे दी गई है।
Related Posts
March 13, 2022 आईडीसीए ने वेंकटेश और आवेश सहित क्रिकेट की 5 हस्तियों को किया सम्मानित
इंदौर : इंदौर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार को निजी होटल में आयोजित समारोह में […]
June 4, 2020 सीएम शिवराज ने कलेक्टर से ली अनलॉक 1 के तहत उठाए गए कदमों की जानकारी इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक में अनलॉक वन के […]
February 7, 2023 लिथुआनिया के दल ने संस्कार भारती के मंच पर पेश की लोकगीतों की बानगी
इंदौर : सोवियत यूनियन से अलग हुए यूरोप के बाल्टिक क्षेत्र स्थित देश लिथुआनिया यूं तो […]
July 25, 2025 उद्योगपतियों ने प्रदर्शन कर निगमायुक्त को सौंपा ज्ञापन
निगमकर्मियों द्वारा उद्योगपति के साथ दुर्व्यवहार पर जताया रोष, की कार्रवाई की […]
November 20, 2018 गीता भारत की बेटी है, वो यहीं रहेगी- सुषमाजी इंदौर: इंदौर प्रवास पर आई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान से लाई गई मूक- बधिर […]
December 7, 2022 दत्त जयंती पर राजेंद्र नगर क्षेत्र में भक्तिमय उल्लास के साथ निकली पालकी यात्रा
इंदौर : दत्त जयंती के अवसर पर बुधवार को राजेंद्र नगर क्षेत्र में दत्त भक्तों में अपूर्व […]
January 14, 2022 आओ मिलकर मनाते हैं मकर संक्रांति का त्योहार…
💐कीर्ति सिंह गौड़💐
ले आओ तिल गुड़ मूँगफलीकि संक्रांति आई है।सूरज मकर में आया है,हवाओं […]