नयी दिल्ली : लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में उनके परिणाम बेहतर रहे। करीब 70,000 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
सीबीएसई के सूत्रों के मुताबिक “लड़कियों ने 0.54 प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल उत्तीर्ण विद्यार्थियों का प्रतिशत 99.37 प्रतिशत है। किसी प्रावीण्य सूची की घोषणा नहीं की गई है।”
65 हजार विद्यार्थियों को करना होगा थोड़ा और इंतजार।
सूत्रों ने बताया कि करीब 65,000 विद्यार्थियों के 12वीं कक्षा के परिणाम अब भी तैयार किए जा रहे हैं, इनकी घोषणा पांच अगस्त तक की जाएगी।
डेढ़ लाख विद्यार्थियों को मिले 90 फीसदी से ज्यादा अंक।
12 की परीक्षा में कुल 70,004 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जबकि 1,50,152 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 6149 विद्यार्थियों को पूरक श्रेणी मिली।
वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए परिणाम।
बता दें कि 12 वी बोर्ड की परीक्षाएं कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते इस साल रद्द कर दी गई थी। परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा वैकल्पिक मूल्यांकन नीति के आधार पर घोषित किए गए हैं।
Related Posts
February 10, 2023 वाहन चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 08 वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चोरी करने वाली गैंग के 03 शातिर आरोपी क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना […]
June 4, 2023 देवास में कार की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, होमगार्ड सैनिक गंभीर घायल
देवास : देवास के नए फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई जबकि […]
August 29, 2022 जुएं के अड्डे का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफाश, 6 जुआरी गिरफ्तार
इंदौर : राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र के रिमझिम बार में टोकन के माध्यम से खिलाए जा रहे सट्टे […]
April 30, 2019 चौथे चरण में 64 फीसदी वोटिंग, कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में कैद भोपाल: लोकसभा चुनाव के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। हालांकि मप्र […]
November 9, 2023 पिता के समर्थन में आकाश विजयवर्गीय का सघन जनसंपर्क
क्षेत्रवासियो ने हार फूल मालाओं से किया आकाश का स्वागत।
बाणगंगा क्षेत्र का विकास […]
June 12, 2019 बिजली कटौती के विरोध में बीजेपी ने निकाली चिमनी यात्रा इंदौर: लगातार हो रही बिजली कटौती का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं […]
April 17, 2017 सूचना का अधिकार और चुनौतियां विषय पर राष्ट्रीय परिसंवाद आजादी से पहले स्वाधीनता के लिये लड़े
अब सूचना के अधिकार के लिये संघर्ष करें
इन्दौर। देश […]