इंदौर : शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा इस्लामिक धार्मिक ग्रंथ से कुछ आयतें हटाने की मांग को लेकर दायर याचिका का देशभर में विरोध शुरू हो गया है।
इंदौर में सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग और उपाध्यक्ष रियाज खान ने वसीम रिजवी की मांग का कड़ा विरोध करते हुए उसकी निंदा की है। मंजूर बेग का कहना है कि वसीम रिजवी जैसे लोग देश की एकता और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वधर्म संघ के पदाधिकारी सोमवार 15 मार्च को जुलूस के रूप में संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन के जरिए शिया वक्फ बोर्ड के मुखिया वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई है। मंजूर बेग का कहना है कि इस्लामिक धर्मग्रंथ के साथ छेड़छाड़ की मंशा रखने वाले वसीम रिजवी देश की एकता व अखंडता के लिए गंभीर खतरा हैं। उनका बयान देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाला है। इससे मुस्लिम समाज में भारी रोष है। वसीम रिजवी पर तुरन्त कार्रवाई की जाना चाहिए।
बताया जाता है कि शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने कथित तौर पर इस्लामिक धर्मग्रंथ से कुछ आयते हटाने की मांग की थी। इसी बात को लेकर मुस्लिम समाज उद्वेलित है।
Related Posts
June 2, 2021 सुकून का अनलॉक : साढ़े तीन फ़ीसदी से भी कम हुई संक्रमण दर, 97 प्रतिशत मरीज हुए रिकवर
इंदौर : अनलॉक शहर का पहला दिन सुकून देने वाला रहा। संक्रमण दर 5 फ़ीसदी से लुढ़ककर साढ़े […]
March 25, 2025 अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी स्पर्धा का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ
इंदौर में निशानेबाजों की खोज के लिए कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की।
देश भर के […]
January 17, 2022 खेत में जुआ खेलते पकड़ाए 14 जुआरी, 25 हजार रुपए व ताश पत्ते जब्त
इंदौर : अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 14 जुआरियों को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। […]
April 10, 2022 गीताभवन में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रभु श्रीराम का प्रकटोत्सव, महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
इंदौर : रामनवमी के उपलक्ष्य में गीताभवन स्थित राम दरबार मंदिर पर दिव्य और मनोहारी […]
March 14, 2022 कांग्रेस के बारे में बात कर समय खराब नहीं करना चाहते सिंधिया
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब बीजेपी की रीति- नीति और विचारधारा में […]
January 24, 2025 06 विभूतियों को नेताजी सुभाष अलंकरण से नवाजा
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 128 वी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी।
इंदौर : भारत के […]
December 29, 2020 ऑनलाइन मनाया जाएगा कुंथुसागरजी महाराज का अमृत महोत्सव
देश के सबसे बड़े संत गणाधिपति गणधराचार्य श्री 108 क़ुंथुसागरजी महाराज का 3 दिन दिवसीय […]