अब कंगारुओं से मंगलवार को होगी भिड़ंत।
दुबई : श्रेयस अय्यर (79) की अर्धशतकीय पारी के बाद वरुण चक्रवर्ती (42/5) की फिरकी गेंदों के बल पर भारत ने न्यूजीलैंड को ICC चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में 44 रन से हरा दिया। मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत को 9 विकेट पर 249 रन पर रोक दिया था। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 205 रन बना सकी। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की और लगातार न्यूजीलैंड पर दबाव बनाए रखा। केन विलियमसन को छोड़ दिया जाए तो कोई भी कीवी बल्लेबाज मैदान पर भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। अब भारतीय टीम 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला सेमीफाइनल इसी दुबई स्टेडियम में खेलेगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की भिड़ंत साउथ अफ्रीका के साथ 5 मार्च को होगी।
Related Posts
July 31, 2022 इंदौर में आया 2.9 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
इंदौर : देश के भूकंप प्रवण क्षेत्रों में अब इंदौर भी शामिल हो गया है। शनिवार सुबह करीब […]
July 20, 2021 शराब माफिया के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, गोलीकांड के आरोपियों पर लगेगी रासुका- नरोत्तम
भोपाल : इंदौर में सोमवार को शराब माफिया के बीच वर्चस्व की जंग में हुए गोलीकांड को लेकर […]
June 7, 2023 कलेक्टर इलैया राजा टी ने दिखाई संवेदनशीलता, दिव्यांग विद्यार्थी को उपलब्ध कराया लैपटॉप
इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की दिव्यांगों के प्रति उदारता का एक और उदाहरण मंगलवार […]
August 7, 2022 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एस्कॉर्ट सर्विस संचालित करने वाले 8 आरोपी पकड़ाए
पाकिस्तान से कनेक्शन भी हुआ उजागर।
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने भंवरकुआ थाना क्षेत्र की […]
November 5, 2021 सानंद के दिवाली प्रभात में भाग्यश्री और जयतीर्थ ने जलाए सुरों के दीप
इंदौर : रोशनाई के महापर्व दीपावली की खुशियां मनाने और बांटने के कई तरीके हो सकते हैं पर […]
January 10, 2024 पश्चिमी रिंगरोड के लिए एनएचएआई ने शुरू की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया
इंदौर : शहर की पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय सड़क […]
January 5, 2021 टॉवरों में तोड़फोड़ के खिलफ हाईकोर्ट पहुंचा रिलायंस
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में अपनी […]