इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर इंदौर में कुछ हद तक ब्रेक जरूर लगा है लेकिन संक्रमितों की तादाद अभी भी 9 से 10 फीसदी मिल रही है। उधर संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी निरन्तर बढ़ रहा है, ऐसे में सावधानी ही एकमात्र उपाय है जिससे हम खुद का बचाव कर सकते हैं।
402 नए संक्रमित मरीज मिले।
रविवार 13 दिसम्बर को 1865 सैम्पल लिए गए। 4669 सैम्पलों की जांच की गई। 4248 निगेटिव पाए गए। 402 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 रिपीट पॉजिटिव निकले। आज दिनांक तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 578043 सैम्पलों की जांच की गई है। 49099 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 43 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए हैं।
3 और संक्रमित मरीजों की मौत।
रविवार को कोरोना संक्रमित 3 और मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 814 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
234 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 234 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 43717 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 4568 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
December 4, 2022 विवादित किताब मामले में लेखिका, प्रकाशक, प्राचार्य सहित पांच पर एफआईआर
इंदौर : शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय, इंदौर में धार्मिक कट्टरवाद फैलाने, कॉलेज की […]
May 29, 2021 मां अहिल्या कोविड केअर सेंटर में ब्लैक फंगस के मरीजों की भी की जा रही निःशुल्क जांच व प्राथमिक इलाज
इंदौर : राधास्वामी सत्संग परिसर में मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ जिला […]
May 28, 2022 अयोध्यादेवी स्मृति सिविल अस्पताल का राष्ट्रपति ने किया वर्चुअल शिलान्यास
स्थानीय स्तर पर सांसद लालवानी और विधायक मेंदोला ने किया शिलालेख का अनावरण, […]
August 8, 2020 मप्र में 10 अगस्त से तीन दिन के लिए होगा ‘ट्रांसपोर्ट लॉकडाउन’ इंदौर : ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रदेश में […]
December 29, 2021 एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. राव अध्यक्ष, डॉ. लोंढे सचिव चुने गए
इंदौर : एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति […]
October 2, 2020 पांच सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 6 की मौत
इंदौर : पूरे सितंबर माह में कोरोना संक्रमण अपने शिखर पर रहा। अब अक्टूबर माह में भी आसार […]
August 4, 2020 AppCoins Price Prediction up to $0 012029 by 2025 APPC Forecast 2023 2030 Investors who recognized the potential of AppCoins early on have witnessed remarkable […]