इंदौर : शनिवार को कोरोना के 5 और मरीज पॉजिटिव पाए गए। एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भेजे गए कुल 48 सैम्पल की जांच रिपोर्ट शनिवार को प्राप्त हुई।इनमें से 43 नमूने निगेटिव और 5 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 4 इंदौर के और एक उज्जैन का है। इंदौर के जो 4 संक्रमित पाए गए हैं उनमें से तीन दौलतगंज- रानीपुरा और एक मूसाखेड़ी क्षेत्र का है। उज्जैन का संक्रमित उसी परिवार से जुड़ा है जिस परिवार की महिला की कोरोना से मौत हो चुकी है।
शनिवार के केस मिलाकर इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 20 हो गई है। 28 मार्च को एमआरटीबी अस्पताल में 212 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 10 संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें एमटीएच अस्पताल के आइसोलशन में भेजा गया।
मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि 28 मार्च को 98 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए, इनमें से 79 इंदौर के और 19 अन्य जिलों के हैं।
Related Posts
April 5, 2023 बाणगंगा की ओर भी करें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का विकास
सांसद शंकर लालवानी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर की मांग।
रेलमंत्री ने […]
August 27, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का विधानसभा 2 में लाइव प्रसारण
विधायक रमेश मेंदोला और प्रवासी विधायक संगीता पाटिल ने गुजराती कॉलेज में सैकड़ों […]
February 13, 2023 प्रदेश में किया जा रहा ऐतिहासिक धरोहरों का वैभव लौटाने का काम..
केवल अधो-संरचना निर्माण ही नहीं, लोगों की ज़िंदगी बदलने का काम कर रही है सरकार : […]
June 9, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 18 जुलाई को होगा मतदान
नई दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति […]
March 29, 2023 खुशखबरी : नामीबिया से लाई गई मादा चीता ने चार शावकों को दिया जन्म
भोपाल : मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से देश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नामीबिया […]
April 4, 2021 विधायक संजय शुक्ला ने प्रेस की आजादी पर पीली गैंग के हमले को बताया निंदनीय
इंदौर : कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा समाचार […]
November 18, 2023 बीजेपी की होगी महाविजय,तीन दिसंबर को फिर मनेगी दीपावली
लाडली बहनाओं और युवाओं की बंपर वोटिंग बीजेपी के अनुकूल।
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र […]