संभ्रांत घरों की महिलाएं जुआं खेलते गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

  
Last Updated:  April 7, 2021 " 10:37 pm"

इंदौर : कलेक्टोरेट के सामने एक इमारत से पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं किटी पार्टी के नाम पर एकत्र होकर जुआं पार्टी कर रही थी। पुलिस को देख उन्होंने इधर उधर भागने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही व्यापारी पति थाने पहुंचे और पत्नियों को जमकर फटकार लगाई।टीआइ आरएनएस भदौरिया के मुताबिक सूचना मिली थी कि कलेक्टोरेट के सामने मेन रोड़ स्थित नेहा अपार्टमेंट की छत पर महिलाएं जुआं खेल रही हैं। एसआइ कृष्णा राठौर सादी वर्दी में वहां पहुंची और आरोपित रेणु पति अशोक भागचंदानी निवासी बीके सिंधी कॉलोनी, अंजू पति शंकर तलदार निवासी नेहा अपार्टमेंट, निशा पति योगेश डेबला निवासी सिंधी कॉलोनी, महेंद्र कौर निवासी सनराइज अपार्टमेंट विदयानगर, सुलोचना पति राजेश वाधवानी निवासी शिवसागर अपार्टमेंट अमितेष नगर, जया उर्फ कोमल पति सुरेश वाधवानी निवासी सुदामा नगर और सपना पति संजू परियानी निवासी काटजू कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। एसआइ के मुताबिक आरोपित महिलाओं से 2180 रुपए और ताश पत्ते बरामद किए। जुआं एक्ट के तहत गिरफ्तारी लेकर थाने से ही उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

स्थान बदल-बदल कर जुआं खेलती थीं महिलाएं।

महिलाओं के पति कपड़ा, प्रॉपर्टी, किराना और ऑटो डील व्यवसायी हैं। पत्नियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पति थाने पहुंच गए। महिलाओं ने बताया वह किटी पार्टी करती है। पार्टी में टाइम पास करने के लिए जुआं खेलती हैं। सिंधी कॉलोनी, काटजू कॉलोनी, खातीवाला टैंक, पलसीकर कॉलोनी, सुदामा नगर, द्वारकापुरी की कई महिलाएं जुआं की शौकीन हैं। जिस महिला के घर जुआं पार्टी होती है वह नाल काट कर कमीशन लेती है। बदले में चाय- नाश्ते की व्यवस्था करती है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *