इंदौर में गुरुवार को जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए लोगों से रूबरू होंगे सिंधिया,बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा

  
Last Updated:  August 18, 2021 " 11:23 pm"

इंदौर : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार, 19 अगस्त को इंदौर नगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘‘जन आशीर्वाद यात्रा’’ के रूप में आम लोगों के बीच पहुंचेंगे। “जन- आशीर्वाद यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी विधायकगण अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य भूमिका में रहकर यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था को सुनिश्चित कर रहे है। उनके द्वारा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं को इस यात्रा के लिए दायित्व भी सौप दिए गए है। यात्रा की संपूर्ण तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

नगर अध्यक्ष ने लिया तैयारियों का जायजा।

भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधायकगण और विभिन्न समितियों के व्यवस्था प्रभारियों के साथ बस में बैठकर संपूर्ण यात्रा मार्ग का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान तय किया गया कि कोई भी मंच सड़क के बीच और प्रमुख चौराहों पर ना लगे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। अवलोकन में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक मालिनी गौड, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, दिव्या गुप्ता, यात्रा प्रभारी गोलू शुक्ला, सहप्रभारी संदीप दुबे, कमल बाघेला, दीपक जैन टीनू, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, जयदीप जैन, सोनू राठौर, मुन्नालाल यादव, राजेन्द्र राठौर, अश्विन शुक्ला, जवाहर मंगवानी, जयप्रकाश मूलचंदानी, देवकीनंदन तिवारी, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, यशवंत शर्मा, गोविन्दसिंह पंवार, चंदा खत्री, अतुल बनवडीकर, रितेश तिवारी, संजय कटारिया, गंगाराम यादव, अजय अग्निहोत्री, प्रीतम लुथरा, सचिन जेसवानी, रूपेश राठौर, हेमेन्द्र झिनीवाल सहित अन्य समितियों के प्रभारी व सह प्रभारी शामिल हुए।

ये रहेगा यात्रा का रूट।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा सुबह 10.45 बजे जी.पी.ओ. चौराहे से प्रारंभ होगी, उसके पूर्व वे राजमाता स्व. विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर वरिष्ठजनों से भेंट करेंगे।
सिंधिया सुबह 10 बजे, रेसीडेन्सी कोठी पर आयोजित पत्रकार-वार्ता में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद यात्रा जी.पी.ओ चौराहे से प्रारंभ होकर छावनी, जगन्नाथ स्कूल, अग्रसेन चौराहा, विक्रम टावर, टावर चौराहा, सिंधी कालोनी, जबरन कालोनी, कलेक्टर चौराहा, महूनाका, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा, राजमोहल्ला, अंतिम चौराहा, बडा गणपति, महावीर बाग से पुनः बडा गणपति, जिन्सी चौराहा, जूना रिसाला, स्मृति टाकीज, रामबाग चौराहा, नगर निगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, भंडारी मिल ब्रिज, कालका माता मंदिर, मालवा मिल मुक्तिधाम, सुभाष नगर चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा, तीन पुलिया, सांई मंदिर, पाटनीपुरा चौराहा से, अटल द्वार, एल.आई.जी चौराहा से लिंकरोड होते हुए रिंगरोड कॉर्नर से खजराना चौराहा तक पहुंचेगी। खजराना गणेश मंदिर में पूजन व दर्शन के पश्चात यात्रा का समापन शाम 6 बजे होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *