इंदौर : बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने सोमवार को शराब ठेकेदारों के बीच की दुश्मनी में हुए गोलीकांड पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने असामाजिक तत्वों के गैंगवार को लेकर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से चर्चा की और कहा कि इंदौर शांति का टापू है। यहां किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वालों को किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने गैंगवार (गोलीकांड) में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी।
आईजी हरिनारायण चारी ने कृष्णमुरारी मोघे को आश्वस्त किया कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
लोग भयभीत न हों, असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने माना कि गोलीकांड जैसी घटनाओं से शहर में भय का माहौल बनता है। इंदौर की जनता को उन्होंने आश्वस्त किया की गुंडा तत्वों और उन्हें प्रश्रय देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इंदौर शांति का टापू है और शांति का टापू ही बना रहेगा।
Related Posts
May 11, 2024 चौथे चरण के मतदान के लिए 11 मई की शाम 06 बजे बंद हो जाएगा चुनाव प्रचार
13 मई को मप्र के मालवा - निमाड़ क्षेत्र की 08 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान।
लोकसभा […]
November 12, 2021 उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ महोत्सव का हुआ समापन
इंदौर: चार-दिवसीय छठ महोत्सव का समापन गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ […]
November 9, 2024 वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में 10 नवंबर को मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव
12 नवम्बर को होगा तुलसी - शालिग्राम भगवान का विवाहोत्सव ।
15 नवम्बर को कार्तिक […]
March 11, 2025 महू में अब स्थिति शांत और नियंत्रण में
हिंसा की घटना में शामिल 13 लोगों पर एफआईआर।
सुरक्षा के किए गए हैं माकूल […]
April 27, 2022 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार, सट्टे में प्रयुक्त उपकरण जब्त
इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले आरोपी को क्राइम ब्राँच इंदौर ने […]
September 10, 2020 लूट के इरादे से की गई थी रमेश साहू की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार इंदौर : पूर्व शिवसेना नेता रमेश साहू की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। […]
May 5, 2017 शिवपाल ने बनाई नई पार्टी,मुलायम बनें राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा में लंबे समय से जारी घमासान के बीच आखिरकार शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान […]