इंदौर : ये राहत की बात है कि अनलॉक होने के बाद भी शहर में संक्रमण की दर घट रही है। मरीज तेजी से रिकवर हो रहे हैं। यहां तक कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बहुत कम रह गई है। कई अस्पतालों में तो कोरोना का अब एक भी मरीज नहीं है। मृत्यु दर भी काफी कम हो गई है। कुल मिलाकर बदले हालात उम्मीद जगाते हैं कि हम कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की कगार पर हैं।
287 नए संक्रमित मिले।
बुधवार 2 जून को 6531 आरटी पीसीआर और 4345 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10176 की टेस्टिंग की गई। 9841 निगेटिव पाए गए। 287 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 28 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 20 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 14 लाख 90 हजार 937 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1 लाख 50 हजार 803 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 97 फ़ीसदी रिकवर हो चुके हैं।
579 किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 579 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1 लाख 46 हजार 720 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 2734 का फिलहाल इलाज चल रहा है।
3 मरीजों की मौत।
बुधवार को 3 मरीज कोरोना से लड़ते हुए अपनी जिंदगी गंवा बैठे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1349 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते मौत के मुंह में जा चुके हैं।








