इंदौर : मकर संक्रांति के अवसर पर किरण फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “राज़ डर का” का टीजर रिलीज किया गया। फ़िल्म के प्रोड्यूसर लोकेश शर्मा व प्रमोद जैन हैं। इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है लखन गौड़ ने | फिल्म में मुख्य भूमिका में अयान कपूर ,जागृति शेल्के, प्रवीण पुरोहित, पायल राठौड़, आकाशमणि शिवहरे व संतोष पाल हैं। इसमें सभी कलाकार इंदौर व मध्य-प्रदेश के अलग-अलग जगहों से हैं। कुछ कलाकारों को मुंबई से भी बुलाया गया है। फिल्म की शूटिंग इंदौर व एमपी के कई स्थानों पर की गई है। लगभग 3 वर्ष की कड़ी मेहनत से यह फ़िल्म बनाई गई है। 2 अप्रैल 2022 को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा | फिलहाल कोविड-19 की वजह से सिनेमा हॉल कई जगहों पर बंद हैं, जैसे ही स्थिति सामान्य होगी और सिनेमा हॉल पूर्ण रूप से खुलेंगे तो इस फिल्म को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के डायरेक्टर लखन गौड़ ने बताया कि कम संसाधनों के बावजूद लगभग 3 साल की कड़ी मेहनत लगन और जुनून के साथ इस फिल्म को पूरा किया गया।
फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया कि यह फ़िल्म एक लड़की के जीवन संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म की थीम हॉरर है लेकिन यह एक मोटिवेशनल लव स्टोरी है जो काफी अलग है। दर्शकों को इस फिल्म में बाकी हॉरर फिल्मों से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।
Related Posts
October 18, 2022 कोबरा ने डसा तो शराबी ने पटक – पटक कर मार डाला
लखनऊ : किंग कोबरा का नाम सुनते ही शरीर में सिहरन सी दौड़ जाती है। यह सांप इतना जहरीला […]
July 14, 2022 पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 6 बदमाश गिरफ्तार
चोरी के 10 दुपहिया वाहन भी हुए बरामद।
इंदौर : डकैती की योजना बनाते वाहन चोर गिरोह की […]
June 21, 2023 एमवाय अस्पताल में बिना खर्च के की गई महिला की बेरियाट्रिक सर्जरी
इंदौर : एम वाय अस्पताल में एक महिला की नि:शुल्क बेरियाट्रिक सर्जरी की गई। डॉ. अरविंद […]
January 30, 2023 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज के परिचय सम्मेलन में 80 रिश्ते तय
200 से अधिक रिश्तों पर चर्चा जारी है संवाद।
आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास के परिचय […]
February 17, 2022 यूरिनल की दुर्गंध और उसकी आड़ में किए अतिक्रमण से मारोठिया बाजार के व्यापारी परेशान, की हटाने की मांग
इंदौर : शहर के पश्चिम मध्य क्षेत्र स्थित मारोठिया बाजार बरसों से किराना व ड्रायफ्रूट्स […]
February 7, 2022 इंदौर में लताजी की प्रतिमा स्थापित होगी, संगीत अकादमी व संग्रहालय भी बनेगा- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की […]
November 4, 2020 आसमान से कह दो, थोड़ा ऊंचा हो जाए…
♦️नरेंद्र भाले♦️
क्या उम्दा बात कही है किसी ने'अगर देखना है मेरे उड़ने का अंदाज तो […]