इंदौर : मकर संक्रांति के अवसर पर किरण फिल्म एंड टीवी प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “राज़ डर का” का टीजर रिलीज किया गया। फ़िल्म के प्रोड्यूसर लोकेश शर्मा व प्रमोद जैन हैं। इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है लखन गौड़ ने | फिल्म में मुख्य भूमिका में अयान कपूर ,जागृति शेल्के, प्रवीण पुरोहित, पायल राठौड़, आकाशमणि शिवहरे व संतोष पाल हैं। इसमें सभी कलाकार इंदौर व मध्य-प्रदेश के अलग-अलग जगहों से हैं। कुछ कलाकारों को मुंबई से भी बुलाया गया है। फिल्म की शूटिंग इंदौर व एमपी के कई स्थानों पर की गई है। लगभग 3 वर्ष की कड़ी मेहनत से यह फ़िल्म बनाई गई है। 2 अप्रैल 2022 को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा | फिलहाल कोविड-19 की वजह से सिनेमा हॉल कई जगहों पर बंद हैं, जैसे ही स्थिति सामान्य होगी और सिनेमा हॉल पूर्ण रूप से खुलेंगे तो इस फिल्म को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के डायरेक्टर लखन गौड़ ने बताया कि कम संसाधनों के बावजूद लगभग 3 साल की कड़ी मेहनत लगन और जुनून के साथ इस फिल्म को पूरा किया गया।
फिल्म की कहानी के बारे में बताया गया कि यह फ़िल्म एक लड़की के जीवन संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म की थीम हॉरर है लेकिन यह एक मोटिवेशनल लव स्टोरी है जो काफी अलग है। दर्शकों को इस फिल्म में बाकी हॉरर फिल्मों से काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।
Related Posts
January 16, 2021 स्वदेशी वैक्सीन से टीकाकरण महा अभियान देश के लिए गर्व का क्षण- शिवराज
भोपाल : कोरोना को नेस्तनाबूद करने के लिए मप्र में भी शनिवार को कोरोना टीकाकरण महा […]
November 29, 2022 इंदौर में महिला की सिर कुचलकर हत्या, दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात
इंदौर : मंगलवार को फिर एक महिला की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। रावजी बाजार थाना […]
April 11, 2021 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीकाकरण महोत्सव
इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के […]
November 28, 2023 मतगणना वाले दिन तीन दिसंबर को घोषित किया गया ड्राय डे
विधानसभा निर्वाचन 2023।
इंदौर : इंदौर जिले में मतगणना के दिन शुष्क दिवस घोषित किया […]
September 23, 2023 गणेशोत्सव के तहत शनिवार की शाम होगी गजल के नाम
राजेंद्रनगर क्षेत्र के गणेशोत्सव में नागपुर के प्रसन्न जोशी पेश करेंगे गजलों की […]
December 17, 2018 कमलनाथ का राजतिलक, मप्र के 18 वे सीएम बनें भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोमवार दोपहर मप्र के 18 वे […]
January 7, 2021 गरीब परिवार के घर सीएम शिवराज ने किया भोजन, पक्का मकान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
इंदौर : कई विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आए सीएम […]