इंदौर : अनलॉक हुए शहर में सैम्पलिंग और टेस्टिंग बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को संक्रमण का ग्रोथ रेट बढ़कर 8 फीसदी से ज्यादा हो गया। संक्रमित मामलों का इस तरह बढ़ना शहर के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।शुक्रवार को ही 2 मौतें भी हुई।
184 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि।
शुक्रवार 7 अगस्त को 2524 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 2261 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय को प्राप्त हुई।2049 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 184 में संक्रमण की पुष्टि हुई। 28 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक की बात करें तो 151795 सैम्पलों की जांच की गई है। 8343 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। याने 5 फीसदी से ज्यादा औसत संक्रमण दर रही है।
2 और मरीजों की संक्रमण से गई जान।
शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो और मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 330 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। इंदौर में मृत्यु दर की गणना की जाए तो करीब 4 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है।
80 मरीजों को कोरोना से मिला छुटकारा।
शुक्रवार को 80 मरीज कोरोना से मुक्त होने के बाद सकुशल घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 5851 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। इसका औसत देखा जाए तो 70 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 2162 मरीजों का अभी भी कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
Related Posts
July 23, 2020 सब्जी व फल मंडियां अब 25 जुलाई तक बंद रहेंगी..! इंदौर : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर चोइथराम फल, सब्जी, आलू एवं प्याज मंडी तथा निरंजनपुर […]
February 26, 2021 घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए की बढ़ोतरी..!
इंदौर : सरकारी तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। तेल कंपनियों ने […]
September 30, 2020 बाकलीवाल सहित कांग्रेसजनों ने रणजीत हनुमान के किए दर्शन, कोरोना से मुक्ति की कामना की..
इंदौर : शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रशासन द्वारा धर्मस्थल खोलने की […]
October 22, 2018 धनगर जाति को अपराधी बताने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग इंदौर: नीमच जिले के मनासा में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी ने धनगर समाज की उपजाति गायरी को […]
September 20, 2022 आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को किया सम्मानित
भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इंदौर के श्रेष्ठ […]
January 3, 2021 नए वर्ष में कोरोना के प्रकोप से मिली राहत, 4 फीसदी से कम हुआ संक्रमण…!
इंदौर : नया अंग्रेजी वर्ष 2021 देश और प्रदेश के साथ इंदौर के लिए भी राहत की सौगात लेकर […]
June 13, 2022 हजारों महिलाओं को झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ममता महिला उत्थान फाउंडेशन के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाला आरोपी क्राइम […]