इंदौर : नया अंग्रेजी वर्ष 2021 देश और प्रदेश के साथ इंदौर के लिए भी राहत की सौगात लेकर आया है। कोरोना के स्वदेशी टीके कोविशील्ड और कोवेक्सीन केU इस्तेमाल की केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है, वहीं कोरोना का प्रकोप भी अब कम होता जा रहा है। नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 183 मामले दर्ज हुए थे, वहीं शनिवार 2 जनवरी को 155 मामले दर्ज किए गए। कोरोना का ग्रोथ रेट अब 4 फीसदी से भी कम हो गया है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
संक्रमण में आई उल्लेखनीय कमीं।
शनिवार 2 जनवरी को 2411 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित कुल 4675 सैम्पलों की जांच की गई। 4504 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 155 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 673569 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 55475 संक्रमित पाए गए। इनमें से करीब 92 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की थमीं सांसें।
शनिवार को कोरोना संक्रमित 4 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 884 मरीजों की जिंदगी कोरोना ने छीन ली है।
215 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
नए संक्रमित मामलों से ठीक होकर घर लौट रहे मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शनिवार को कोविड अस्पतालों से 215 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 51865 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर निकल चुके हैं। 2726 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
September 1, 2020 विमानतल प्रशासन खुद संभालेगा डोमेस्टिक कार्गो की व्यवस्था इंदौर : एयरपोर्ट से डोमेस्टिक कार्गो को गति मिल रही है। अब रोज़ाना 15 से18 टन माल भेजा जा […]
November 28, 2021 मौज- मस्ती के लिए दो पहिया वाहन चुराकर बेचनेवाला आरोपी पकडाया, तीन बाइक बरामद
इंदौर : क्राइम ब्रांच इन्दौर व थाना हीरानगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को पकड़ा है। […]
January 2, 2022 अभिनेता विक्की कौशल व फ़िल्म निर्माता के खिलाफ़ शिकायत, नम्बर प्लेट के अवैध रूप से इस्तेमाल का आरोप
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले एक व्यक्ति ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल […]
February 26, 2021 इंदौर व भोपाल में नाइट कर्फ्यू को लेकर होगा विचार
भोपाल : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा […]
May 18, 2021 ब्लैक फंगस के इलाज हेतु बनाया विशेषज्ञ डॉक्टर्स का पैनल, सभी जिलों में खुलेंगे पोस्ट कोविड ओपीडी सेंटर
इंदौर : कोरोना पीडित व्यक्तियों के उपचार के बाद संक्रमणमुक्त होने के बावजूद कुछ अन्य […]
July 22, 2023 मीडियाकर्मियों व परिजनों के लिए आधार कैंप का पोस्ट मास्टर जनरल ने किया शुभारंभ
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा डाक विभाग इंदौर परिक्षेत्र के सहयोग से […]
March 10, 2021 भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई में इंदौर रोल मॉडल, अन्य जिले भी करें अनुसरण- सीएम शिवराज
भूखंड पीड़ितों की आँखों मे चमक देखकर सरकार चलाना हुआ सार्थक।
सीएम ने भूमाफियाओं के […]