फिलहाल R -4 रूट की बसों में मिलेगी ये सुविधा।
इंदौर : सिटी बसों को मिल रहे प्रतिसाद एवं यात्रियो की मांग को ध्यान में रखते हुए ए.आई.सी.टी.एस.एल. द्वारा चलो एप के माध्यम से इंदौर शहर में रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) शत – प्रतिशत केशलेस डिजिटल बस सेवा को महापौर इन्दौर एवं अध्यक्ष, ए.आई.सी.टी.एस.एल पुष्यमित्र भार्गव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरी झंडी दिखाई।
R-4 मार्ग की बसों में कैशलेस सेवा।
महापौर ने बताया कि डिजिटल केशलेस सेवा का मार्ग क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी तक) की पांच बसों का संचालन किया जाएगा। महापौर ने बताया कि इस डिजिटल सेवा के सफलता पूर्वक संचालन के बाद शहर की अधिकतम सिटी बसों को भी डिजिटल बस में परिवर्तित किया जाएगा।
भारत की पहली डिजिटल बस सेवा।
यह डिजिटल सेवा भारत की प्रथम डिजिटल बस सेवा है, जो यात्रियो को सुगम एवं त्वरित लोक परिवहन सेवा उपलब्ध कराएगी। साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन में 20 प्रतिशत छूट की घोषणा भी महापौर द्वारा की गई।
इस अवसर पर नगर निगम इंदौर के अपर आयुक्त , आईएएस सिद्धार्थ जैन भी उपस्थित रहे।
(यात्री रूट क्रमांक R-4 (रेती मंडी से ए.पी.जे. अब्दुल कलाम यूनिर्वसिटी) डिजिटल केशलेस सेवा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी ए.आई.सी.टी.एस.एल. के कॉल सेन्टर नंबर 0731-2499888 पर प्राप्त की जा सकती है।
Related Posts
November 16, 2021 अंग्रेजों के समय से चली आ रही व्यवस्था खत्म, अब 24 घंटे हो सकेंगे पोस्टमार्टम
नईदिल्ली : केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए अस्पतालों में सूर्यास्त के बाद भी […]
July 10, 2023 रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल।
कोई बहना राखी तो कोई […]
October 18, 2019 संतश्री राजिंदर सिंह के सत्संग – प्रवचन 22 अक्टूबर को होंगे इंदौर : सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष सन्त श्री राजिंदर सिंह इंदौर आ रहे हैं। वे 22 […]
February 12, 2024 राकेश गुप्ता ने संभाला पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर का पदभार
इंदौर : अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता ने सोमवार को पलासिया स्थित कार्यालय में […]
February 8, 2023 विकास यात्राओं के दौरान इंदौर जिले में सौ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन और लोकार्पण
इंदौर जिले में विकास यात्राओं के दो दिन में 36 करोड़ 66 लाख रूपये के विकास कार्यों का […]
September 15, 2021 गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी नौसेना
नई दिल्ली : नागरिक प्रशासन से सहायता के अनुरोध के आधार पर सपोर्ट गियर से लैस नौसेना के […]
December 18, 2020 431 नए मरीजों में पाया गया संक्रमण, 3 और मरीजों की कोरोना ने ली जान
इंदौर : देश और प्रदेश के अन्य शहरों के मुकाबले इंदौर में कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट […]