संघ प्रमुख मोहन भागवत देंगे मार्गदर्शन।
15 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों की रहेगी उपस्थिति।
इंदौर : शहर में 3 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का घोष वादन कार्यक्रम होगा। संघ प्रमुख मोहन भागवत इसमें शामिल होंगे। दशहरा मैदान में होने वाले इस आयोजन में 15 हजार से ज्यादा स्वयं सेवक और आम लोग शामिल होंगे।
संघ प्रमुख भागवत इस दौरान संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर स्वयं सेवकों को सेवा, समाज से जुड़ने सहित कई मुद्दों पर संदेश देंगे। इंदौर में इस तरह का यह पहला आयोजन होगा। खास बात यह है कि मालवा प्रांत देशभर में सबसे प्रमुख क्षेत्रों में से एक बन रहा है, जहां संघ लगातार खुद को मजबूत कर रहा है। संघ के इस घोष वादन कार्यक्रम में शामिल होने वाले स्वयं सेवकों का अभ्यास भी शुरू हो गया है।
इंदौर में संघ इस आयोजन को न केवल संख्या और व्यवस्था संचालन, बल्कि अनुशासन के लिहाज से भी आदर्श बनाने की तैयारी में जुटा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन को देखने के लिए लोग भी जा सकेंगे। इसके लिए संघ घर-घर आमंत्रण भी देगा। इसी महीने से बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संघ के मालवा प्रांत के चयनित 1000 स्वयंसेवकों का घोष शिविर 31 दिसंबर से शुरू होगा, जो 3 जनवरी 2025 को खत्म होगा। इसी शिविर का प्रकट कार्यक्रम इंदौर के दशहरा मैदान में 3 जनवरी 2025 को होगा। इसमें 1000 स्वयंसेवक घोष की प्रस्तुति सरसंघचालक के समक्ष देंगे।
Related Posts
June 10, 2022 गांजे की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, हजारों रूपए मूल्य का गांजा बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी करने वाले आरोपी को […]
July 2, 2020 मंत्रियों को सीएम शिवराज की हिदायत, परिश्रम की करें पराकाष्ठा.. भोपाल : मन्त्रिमण्डल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम […]
August 16, 2021 देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस […]
April 9, 2021 कोरोना नियंत्रण व उपचार की गाइडलाइन के अनुसार ही हो रेमडेसीवीर का उपयोग, दिशा- निर्देश जारी
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले "रेमडेसीवीर इंजेक्शन" के उपयोग […]
July 21, 2022 सीनियर सिटीजन को किराए में छूट बहाल करने से रेलवे का साफ इनकार
नई दिल्ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर […]
February 11, 2023 प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा […]
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]