इंदौर : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। वहीं केरल में संक्रमण में फिर उछाल आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। वहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। मप्र के सीधी व पन्ना जैसे जिले भी चिंता को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे अपने इंदौर में संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है पर संक्रमित मामलों में उतार- चढ़ाव संकेत दे रहा है कि हमारी जरा सी चूक हमें भयावह हालात में धकेल सकती है। एक दिन पूर्व ही कुछ मामले बढ़ जाने पर सीएम शिवराज भी चिंता जता चुके हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना जरूरी हो गया है।
5 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को आरटी पीसीआर व रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 10185 सैम्पल लिए गए। 8867 की जांच की गई। 8849 निगेटिव मिले।5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 20 लाख 40 हजार 482 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 987 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 51 हजार 564 ठीक भी हो चुके हैं।
शुक्रवार को 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब सिर्फ 32 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते करीब एक माह से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अबतक कुल 1391 मरीजों की अधिकृत रूप से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
June 19, 2020 निलंबित इंजीनियर हरभजन सिंह रीवा नगर निगम में अटैच, इंदौर से किया कार्यमुक्त इन्दौर : मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपने आदेश में संशोधन करते […]
March 11, 2017 प्रदेश में पहली बार ह्मदय प्रत्यारोपण हुआ संभागायुक्त के मार्गदर्शन में 16वीं बार बना ग्रीन कॉरिडोर
7 मिनट में चोईथराम अस्पताल […]
February 27, 2022 प्रभात किरण ने जीता मीडिया सीरीज सीजन -11 का खिताब
इंदौर : देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित मैदान पर आयोजित मीडिया सीरीज सीजन-11 टेनिस […]
January 23, 2022 जिला कांग्रेस फरवरी माह में चलाएगी ‘घर- घर चलो अभियान’, बीजेपी सरकार की नाकामियों को करेगी उजागर
इंदौर : इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव की अध्यक्षता में और जिला […]
October 1, 2023 मुसाखेड़ी चौराहे पर 67.02 करोड़ रूपए की लागत से बनेगा फ्लाईओवर
सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन।
10 करोड़ की लागत से निर्मित रोड का किया […]
January 27, 2024 मंत्री विजयवर्गीय ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
बच्चों को स्कूली बैग और कापियां भी की वितरित।
इंदौर : इंदौर जिले में 75 वे गणतंत्र […]
August 10, 2023 भगवान वेंकटेश के विवाहोत्सव के साथ भागवत कथा का समापन
नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीश्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में नर्मदा तट, […]