इंदौर : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण काबू में नहीं आ रहा है। वहीं केरल में संक्रमण में फिर उछाल आने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। वहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। मप्र के सीधी व पन्ना जैसे जिले भी चिंता को बढ़ावा दे रहे हैं। हमारे अपने इंदौर में संक्रमण फिलहाल नियंत्रण में है पर संक्रमित मामलों में उतार- चढ़ाव संकेत दे रहा है कि हमारी जरा सी चूक हमें भयावह हालात में धकेल सकती है। एक दिन पूर्व ही कुछ मामले बढ़ जाने पर सीएम शिवराज भी चिंता जता चुके हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना जरूरी हो गया है।
5 नए संक्रमित मिले।
शुक्रवार को आरटी पीसीआर व रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 10185 सैम्पल लिए गए। 8867 की जांच की गई। 8849 निगेटिव मिले।5 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 20 लाख 40 हजार 482 सैम्पलों की जांच की गई है। 1 लाख 52 हजार 987 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 1 लाख 51 हजार 564 ठीक भी हो चुके हैं।
शुक्रवार को 5 मरीज ठीक होकर घर लौटे। अब सिर्फ 32 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते करीब एक माह से कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। अबतक कुल 1391 मरीजों की अधिकृत रूप से मौत की पुष्टि की गई है।
Related Posts
November 6, 2021 हत्या के प्रयास में फरार दो आरोपी रावजी बाजार पुलिस की गिरफ्त में आए
इंदौर : हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर रावजी बाजार पुलिस ने […]
June 13, 2021 सीएसपी परिहार ने आश्रम को दान की अत्याधुनिक एम्बुलेंस
इंदौर : आमतौर पर पुलिस के प्रति आम लोगों की धारणा अच्छी नहीं होती। लेकिन लॉक डाउन में […]
November 4, 2020 हार के बाद भी प्ले ऑफ में पहुंची आरसीबी
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए करो या मरो का मैच […]
July 12, 2019 दिंडी यात्रा ने जगाया विठ्ठल भक्ति का अलख इंदौर: आषाढ़ की एकादशी पर शुक्रवार को इंदौर में भी दिंडी {पालकी} यात्रा निकाली गई। […]
May 25, 2023 लहरी अंकल ने बच्चों को सिखाए कार्टून व चित्रकारी के गुर
चार दिवसीय कार्टूनशाला का इंदौर प्रेस क्लब में शुभारंभ।
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब […]
August 14, 2024 रशियन रागा प्यानो कॉन्सर्ट 14 अगस्त को रवींद्र नाट्य गृह में..
इंदौर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अभिनव कला समाज एवं द ग्रेंड ब्लैक रशियन […]
July 25, 2024 रेल बजट में मध्यप्रदेश को मिला 14,738 करोड़ रुपए का आवंटन
सेफ्टी, कवच, इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं यात्री सुविधाओं पर रहेगा विशेष फोकस।
जबलपुर : […]