इंदौर : कोरोना संक्रमण की रफ्तार बदस्तूर जारी है। बुधवार को संक्रमितों की तादाद 18 हजार के ऊपर पहुंच गई। हालांकि ग्रोथ रेट जरूर कम- ज्यादा हो रहा है। बुधवार को ग्रोथ रेट 13 फीसदी के करीब रहा। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती तादाद को देखते हुए चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय और कैंसर हॉस्पिटल को कोविड केयर सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इन दोनों अस्पतालों के मरीजों को एमवायएच में शिफ्ट किया जाएगा।
381 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
बुधवार 16 सितंबर को 1780 सैम्पल जांच हेतु लिए गए थे। पेंडिंग मिलाकर 3004 सैम्पलों की जांच की गई। 2615 निगेटिव पाए गए। 381 में संक्रमण की पुष्टि की गई।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 261499 सैम्पलों की अब तक जांच की गई। 18321सैम्पल पॉजिटिव पाए गए।
6 मरीजों की हुई मौत।
बुधवार को कोरोना संक्रमित 6 और मरीजों की मौत हो गई।इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की तादाद 479 तक पहुंच गई है।
210 मरीजों ने कोरोना को दी मात।
बुधवार को 210 मरीजों ने कोरोना को शिकस्त दी। इन्हें मिलाकर अब तक 13130 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीतने में कामयाबी हासिल की है। 4712 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
September 6, 2024 आईएमए का वूमेन लीडरशिप कांक्लेव 26 सितंबर को
इंदौर : आईएमए (इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन) के तीसरे वूमेन लीडरशिप कांक्लेव का आयोजन आगामी […]
July 14, 2020 धार की विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव..! धार : विधायक नीना वर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके दाे कुक, ड्राइवर समेत चार […]
November 4, 2023 बीजेपी के शासनकाल में शासकीय स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खस्ता
स्वास्थ्य मंत्रालय बना बीजेपी का एटीएम।
इंदौर : शासकीय अस्पतालों की हालत खस्ता है। […]
May 16, 2023 रोमांचक मैच में एमपी रॉयल ने रियल राजस्थान को पराजित किया
इंदौर: मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित […]
April 9, 2022 राजेन्द्र माथुर के पुण्य स्मरण दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : देशभर में अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाने वाले मूर्धन्य पत्रकार और इंदौर प्रेस […]
March 24, 2025 उर्जोत्सव के तहत तकनीकि,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का सिलसिला जारी
पीआईईएमआर का वार्षिक अनुष्ठान है उर्जोत्सव।
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होंगी तकनीकि […]
May 21, 2021 ब्लैक फंगस के शिकार वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश बियाणी का निधन
इन्दौर : सीनियर कॉरपोरेट जर्नलिस्ट प्रकाश बियाणी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।वे इंदौर […]