इंदौर : कोरोना का संक्रमण इंदौर में कम हो रहा है पर मृत्यु दर बढ़ रही है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब किसी संक्रमित मरीज की जान न गई हो। हैरत की बात ये है कि बुधवार को फिर 4 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया। ऐसे में मृत्यु दर 5 फीसदी से भी ज्यादा हो गई है, जो देश की कोरोना मृत्यु दर से भी अधिक है।
19 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि।
सीएमएचओ कार्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक बुधवार 1 जुलाई को 1491 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 1259 सैम्पलों की जांच की गई। 1214 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 19 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 15 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव मिले जबकि 11 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात की जाए तो 87 हजार 494 सैम्पलों की जांच की गई है। 4753 पॉजिटिव पाए गए हैं।
4 और मरीजों की मौत, 236 पर पहुंचा मौतों का आंकड़ा।
बुधवार को 4 और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक 236 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। दुःखद बात ये है कि बढ़ती मृत्यु दर पर लगाम कसने में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहे हैं।
24 मरीजों को अस्पतालों से मिली छुट्टी।
बुधवार को 24 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में सफलता हासिल की।इन्हें मिलाकर अब तक 3576 मरीज कोरोना से लड़ाई जीत चुके हैं। 941 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
August 20, 2020 वेब सीरीज मामले में एकता कपूर को मिली अंतरिम राहत इन्दौर : म.प्र. उच्च न्यायालय की इन्दौर खण्डपीठ में एकता कपूर की ओर से प्रस्तुत याचिका […]
May 16, 2021 टीकाकरण स्लॉट बुकिंग साइट हैक होने की आशंका, साइबर सेल करेगी जांच
इंदौर : जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने टीकाकरण के स्लॉट बुकिंग की साइट हैक […]
April 7, 2021 कोरोना वालेंटियर्स को मोघे ने भेंट किए सुरक्षा कवच
इंदौर : सामाजिक स्तर पर चालू किए गए वैक्सिनेशन सेंटर पर जो कार्यकर्ता वॉलिंटियर्स का […]
August 17, 2019 महाकाल मंदिर के विकास पर तीन सौ करोड़ होंगे खर्च भोपाल : भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 300 करोड़ […]
February 3, 2022 आम बजट में इंदौर से जुड़ी रेल परियोजनाओं के लिए 1453 करोड़ का प्रावधान
इंदौर : केंद्रीय बजट में रेलवे की इंदौर से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 1,453 करोड़ रु की राशि […]
March 28, 2021 होलिका दहन के लिए वितरित किए जाने वाले कंडे भेजे गए मुक्तिधाम
इंदौर : होलिका दहन के लिए किष्किंधा धाम की गौशाला में गोपाष्टमी से बनाए जा रहे गोबर के […]
February 26, 2022 फर्जी ऋण पुस्तिका के जरिए जमानत करवाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, बड़ी संख्या में नकली ऋण पुस्तिका व सीलें बरामद
इंदौर : फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले 04 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]