धार की विधायक नीना वर्मा ने विधानसभा में उठाई मांग।
इंदौर : मेट्रो रेल परियोजना को इंदौर के आसपास के उपनगरों से जोड़ने की मांग लगातार उठ रही है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ट्रैफिक विशेषज्ञ इसपर जोर दे रहें हैं। अब इस मामले में धार की विधायक नीना वर्मा ने भी पहल की है। हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान धार की विधायक नीना वर्मा ने इंदौर मेट्रो परियोजना को पीथमपुर तक विस्तारित करने की मांग उठाई।
सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए मेट्रो का विस्तार जरूरी।
विधायक श्रीमती वर्मा का कहना था कि उप नगरीय व औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर तक इंदौर मेट्रो का विस्तार करने से सड़क पर यातायात के दबाव को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रमिक, कामगार, इंजीनियर, व्यावसायिक लोगों को सस्ता सुलभ आवागमन भी उपलब्ध हो सकेगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करेगा सर्वे।
विधायक नीना वर्मा के सवाल के जवाब में नगरीय निकाय मन्त्री भूपेंद्रसिंह ने कहा कि इंदौर से पीथमपुर व्हाया महू तथा इंदौर से उज्जैन व्हाया सांवेर के मध्य रिजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम की साध्यता के अध्ययन का कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड को प्रदाय किया गया है। उसकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
April 11, 2023 नगर निगम के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों से लिए गए सुझाव
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नगर पालिक निगम के वर्ष 2023-24 बजट को लेकर शहर […]
February 17, 2024 कमलनाथ ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में करेंगे प्रवेश..!
कांग्रेस के कमलनाथ समर्थक कई विधायक, पूर्व विधायक और अन्य नेता भी बीजेपी में होंगे […]
June 22, 2021 अब गिनती के मिल रहे नए संक्रमित मामले, 99 फ़ीसदी मरीजों ने दी कोरोना को मात
इंदौर : टीकाकरण में भी सबसे आगे रहने वाले इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण लगभग सिमट गया […]
July 9, 2020 एनकाउंटर के डर से गैंगस्टर विकास दुबे ने उज्जैन में दी गिरफ्तारी..? उज्जैन : कानपुर में 9 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल रहा कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे […]
June 27, 2020 लॉक डाउन पीरियड में सिर्फ ट्यूशन फीस ले सकते हैं स्कूल संचालक- कलेक्टर इंदौर : फीस को लेकर निजी स्कूल संचालकों द्वारा बनाए जा रहे दबाव की लगातार शिकायतें […]
December 15, 2019 स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व- स्वामी ज्योतिर्मयानंद इंदौर : स्वच्छता मनुष्य जीवन का अनिवार्य तत्व है। शबरी ने अपना आंगन बुहारकर साफ रखा तो […]
April 1, 2025 इंदौर नगर निगम ने टैक्स कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड
पहली बार 1000 करोड़ से अधिक हुआ टैक्स कलेक्शन।
इंदौर : इंदौर नगर निगम ने वित्तीय […]