इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इन्दौर संभाग के सभी ज़िलों ने कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान में अपने निर्धारित लक्ष्य का सौ फ़ीसदी अर्जित कर लिया है। संभाग के सभी ज़िलों में सोमवार देर शाम तक कुल मिलाकर 3 लाख 56 हजार 567 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण का यह आंकड़ा अभी और बढ़ेगा। संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने सभी ज़िलों के कलेक्टर और टीकाकरण कार्य में संलग्न स्वास्थ्यकर्मियों तथा अभियान में सहयोग देने के लिए जन प्रतिनिधियों और नागरिकों को बधाई दी है। सायंकाल 7 बजे तक की स्थिति में इंदौर संभाग के अलीराजपुर जिले में 5 हजार 387, इंदौर जिले में 2 लाख 1 हजार 339, बड़वानी जिले में 18 हजार 343, धार जिले में 54 हजार 30, बुरहानपुर जिले में 22 हजार 713, झाबुआ जिले में 8 हजार 55, खरगोन जिले में 18 हजार 197 और खण्डवा जिले में 28 हजार 503 लोगों का टीकाकरण किया गया।
Related Posts
May 8, 2025 इंदौर में 12 मिनट तक किया गया ब्लैक आउट, जनता की रही सक्रिय भागीदारी
समूचे शहर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल।
इंदौर : आतंकियों के […]
November 30, 2018 डब फ़िल्म 2.0 को मिली बम्पर ओपनिंग रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैकसन अभिनीत फ़िल्म 2.0 को बम्पर ओपनिंग मिली है। मूल रूप से […]
February 15, 2023 17 फरवरी से प्रारंभ होगा आईएमए का दो दिवसीय इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव
देशभर के ख्यातनाम उद्योगपति, कारोबारी, आध्यात्मिक गुरु करेंगे शिरकत।
स्टार्टअप्स और […]
May 14, 2021 ब्लैक फंगस की दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करें केंद्र व राज्य सरकार, सांसद लालवानी ने लिखा पत्र
इंदौर : कोविड के दौरान और कोविड से ठीक हो चुके मरीज़ों के लिए म्युकरमाइकोसिस या ब्लैक […]
May 10, 2017 कपिल मिश्रा के बाद केजरीवाल पर फूटा ‘आसिम बम’ नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे आसिम अहमद खान ने भी अरविंद केजरीवाल पर पांच […]
July 8, 2020 मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव […]
June 20, 2022 मोटर साइकिल चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 3 मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : वन्य प्राणी संग्रहालय ( जू) से मोटर साईकिल चुराने वाले तीन शातिर चोरों को थाना […]