भोपाल : मंत्रालय में बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
इंदौर सहित सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉकडाउन।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल, खरगोन में रविवार का लॉकडाउन लगाने को हरी झंडी दी गई। लॉक डाउन की अवधि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगी।
सामूहिक रूप से त्योहार मनाने पर रोक।
आने वाले त्योहारों शबे बारात, ईस्टर व होली पर सामाजिक गेदरिंग प्रतिबंधित किया गया है। होली को घर में ही मनाने पर जोर दिया गया है।
सरकार ने जिलों में क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाकर सभी धर्मों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने व उन्हें अपने- अपने समाज के लोगों को जागरूक करने को कहा है।
कोरोना के इलाज में कोई कमी नही आने दी जाएगी
कैबिनेट की बैठक में बताया गया कि कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु प्रदेश के अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या समुचित है। जरूरत पड़ेगी तो और बढ़ाई जाएगी।
अवैध कालोनियों को वैध करने का लिया निर्णय।
कैबिनेट में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसी के साथ अवैध कॉलोनियां काटने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही गई।
7 साल की सजा 10 लाख तक का जुर्माना।
बैठक में कॉलोनाइजर की संपत्ति कुर्क कर सम्बंधित कॉलोनी का विकास करवाने को अनुमति दी गई। अवैध कॉलोनी बसाने की अनुमति देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई का अनुमोदन शिवराज कैबिनेट ने किया।