इंदौर : देश के प्रमुख शहरों के लिए इंदौर से ट्रेन सेवा जल्द शुरू होगी। सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से फोन पर चर्चा करने के बाद ये जानकारी दी है।
प्रमुख शहरों के लिए शुरू होगी रेल सेवा..
कोरोना के कारण रेलसेवा लगभग बंद है। इंदौर स्टेशन से विशेष ट्रेनें भी नहीं चल रही हैं, ऐसे में इंदौरवासियों के लिए ये अच्छी खबर है की इंदौर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और अहमदाबाद के लिए ट्रेनें जल्द शुरू होंगी।
सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री पीयूष गोयल को इंदौर से ट्रेनें प्रारम्भ करने के बारे में कुछ दिन पहले चिट्ठी लिखी थी। सोमवार को फोन पर उनकी रेल मंत्री से लंबी बात भी हुई है। जिसके बाद रेलमंत्री ने इंदौर स्टेशन से ट्रेन सेवा शुरू करने के लिए कहा है।
सांसद लालवानी ने कहा कि इंदौर को सावधानी के साथ धीरे-धीरे खोला जा रहा है। अब आवागमन के साधनों को भी शुरू किया जाना ज़रूरी है। इसलिए रेलमंत्री पीयूष गोयल से चर्चा कर इंदौर से ट्रेनें शुरू करने का निवेदन किया था और जल्द ही प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें शुरू होंगी।
सावधानी बरतना जरूरी।
सांसद लालवानी ने कहा कि हमें बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा क्योंकि कोरोना का खतरा अब भी बना हुआ है।
Related Posts
October 16, 2019 स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर जताई चिंता, जनता से की साफ-सफाई रखने की अपील इंदौर : मानसून की विदाई तो हो गई है पर मच्छरों का प्रकोप शहर में बढ़ गया है। डेंगू के […]
August 12, 2020 युवाओँ को दिग्भ्रमित कर रहे ओटीटी माध्यम पर नियंत्रण जरूरी- मालू इंदौर : मनोरंजन का नया माध्यम 'ओवर द टॉप' (ओटीटी) हमारे सामाजिक मूल्यों और संस्कृति को […]
January 23, 2017 शराब की तरह प्रदेश में नहीं खुलेंगी भांग की नई दुकान प्रदेश में शराब की तरह भांग की भी नई दुकानें नहीं खुलेंगी। सरकार ने वित्तीय वर्ष […]
June 29, 2022 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में महिलाओं के तख्तियां लहराने से मचा हड़कंप
इंदौर : मंगलवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में […]
January 11, 2023 खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी महोत्सव और मेले का शुभारंभ
कलेक्टर इलैयाराजा एवं मंदिर प्रशासक प्रतिभा पाल द्वारा सवा लाख लड्डुओं के प्रसाद वितरण […]
June 10, 2023 सानंद के मंच पर नाटक कुर्रर्रर्रर्र का मंचन शनिवार – रविवार को
हास्य जत्रा के कलाकार विशाखा सुभेदार, पॅडी कांबले, प्रसाद खांडेकर, नम्रता संभेराव […]
March 12, 2025 एमवाय अस्पताल में एक करोड़ रुपए की लागत से 10 नई अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें स्थापित
चिकित्सालय की पाँचवीं मंजिल पर किया गया नई डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण।
चिकित्सालय […]