रीजनल पार्क का टेंडर किया जाए निरस्त

  
Last Updated:  August 7, 2025 " 10:55 pm"

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने की मांग।

पार्क की बेशकीमती जमीन मामूली राशि में किसी कंपनी को सौंपने का किया विरोध।

कांग्रेस पार्षद दल के साथ निगमायुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन।

पार्क का विकास नगर निगम के स्रोतों से ही करने पर दिया जोर।

इंदौर : नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस पार्षद दल ने पिपल्यापाला रीजनल पार्क की बेशकीमती जमीन पब्लिक – प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत एम्यूजमेंट पार्क विकसित करने के लिए एक फर्म को महज दो करोड़ रुपए में देने का विरोध किया है। उन्होंने गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए निगमायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा और संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त करने की मांग की।

टेंडर प्रक्रिया में है गड़बड़ी।

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का कहना था कि पिछले दिनों रीजनल पार्क को लेकर टेंडर जारी किया गया था। अधिकतम बोली लगाने वाली फर्म ऑरेंज मेगा स्ट्रक्चर एलएलपी ने अपने टेंडर फॉर्म में 08 बार संशोधन किया। किसी एक फर्म के द्वारा इतनी बार टेंडर में बदलाव किया जाना टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का संकेत है। ऐसे में इस टेंडर को निरस्त किया जाना चाहिए।

नगर निगम अपने स्रोतों से करें रीजनल पार्क का विकास।

चिंटू चौकसे का यह भी कहना है कि रीजनल पार्क की अरबों रुपए कीमत की जमीन महज 02 करोड़ रुपए में दी जाना सही नहीं है। नगर निगम को अपने स्रोतों से ही इसका विकास करना चाहिए। जब नगर निगम अपनी बिल्डिंग बनाने के लिए 500 करोड़ का लोन ले रहा है तो रीजनल पार्क का विकास भी वह अपने पैसे से कर सकता है। जरूरी हो तो इसके लिए भी लोन लिया जा सकता है। अपनी जमीनों का सही उपयोग करके ही नगर निगम आत्मनिर्भर बन सकता है।ऐसे में आवश्यक है कि रीजनल पार्क के टेंडर को तत्काल निरस्त किया जाए अन्यथा कांग्रेस इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में करेगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *