इंदौर : कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ चल रही जंग में भारतीय जीवन पद्धति कारगर साबित हो रही है। ध्यान, योग, प्राणायाम और अनुलोम- विलोम व कपाल भाति जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज कोरोना मरीजों में नई जान फूंकने के साथ उन्हें कोरोना संक्रमण से छुटकारा दिलाने में सहायक सिद्ध हो रहीं हैं। यही कारण है कि मप्र में कोरोना के मरीजों के उपचार के साथ उनसे ध्यान- योग भी करवाया जा रहा है। एमआरटीबी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को उपचार के दौरान उनका मनोबल बढ़ाने के लिए डॉक्टर और योग विशेषज्ञ उन्हें योगाभ्यास भी करवा रहे हैं।
मरीजों को हो रहा निरोगी होने और सुकून का अहसास।
ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं, जब कोरोना के मरीज योगाभ्यास और ब्रीदिंग एक्सरसाइज अपनाने के कारण कोरोना से जल्द मुक्त हो गए। उपचाररत मरीजों का कहना है कि उन्हें योग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से काफी अच्छा महसूस हो रहा है। उनमें नई चेतना और विश्वास जागा है। उन्हें भरोसा होने लगा है कि वे कोरोना को हरा देंगे।
आयुर्वेदिक औषधियों का भी किया जा रहा वितरण।
मप्र सरकार ने आयुष विभाग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुरूप घर- घर आयुर्वेदिक काढ़ा और औषधियों का वितरण भी शुरू करवा दिया है। बताया जाता है कि आयुर्वेदिक काढ़ा और अन्य औषधियां शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मददगार होते हैं। जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है उनपर कोरोना या किसी भी अन्य वायरस का असर नहीं होता।
Related Posts
November 17, 2019 विराट से मिलने की पूरी हुई पूजा की हसरत..! इंदौर. भारतीय कप्तान विराट कोहली की अनन्य प्रशंसक उससे मिलने के लिए शनिवार को होलकर […]
August 5, 2021 रीवा में स्कूली शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, कैशियर सहित 24 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रीवा : स्कूल शिक्षा विभाग रीवा में कैशियर अशोक शर्मा एवं सहायक शिक्षक विजय तिवारी ने […]
September 27, 2020 गद्दार वो हैं जिन्होंने वादाखिलाफी कर जनता से विश्वासघात किया – सिंधिया
इंदौर : शनिवार को सांवेर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ […]
December 10, 2019 कलाकारों को आरोपी बनाने पर कलाकार बिरादरी ने जताया ऐतराज, SSP को सौंपा ज्ञापन इंदौर : हनी ट्रैप से जुड़ी खबरें छापने से गुस्साए शासन- प्रशासन ने जीतू सोनी को तबाह करने […]
March 15, 2017 शेयर बाजार में रिकॉर्ड उछाल:सेंसेक्स 600,निफ्टी में 188 अंकों की बढ़त नई दिल्ली।पांच राज्यों के चुनाव नतीजों में बीजेपी के अच्छे प्रदर्शन का असर मंगलवार को […]
November 26, 2020 केंद्र सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीआईएल में विलय को दी मंजूरी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने […]
June 12, 2024 ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का सोना चुराने वाली महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार
12 लाख रुपए मूल्य का माल और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।
अंतराष्ट्रीय चोर गिरोह का […]