इंदौर : ई- कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के जरिए जहर मंगवाकर युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है।
बता दें कि लोधा कॉलोनी निवासी युवक आदित्य वर्मा ने अमेज़ॉन वेबसाइट पर ऑनलाइन आर्डर किया था। कम्पनी ने उसे जहर की डिलीवरी भी कर दी। उसे खाकर युवक ने खुदकुशी कर ली थी। मृतक युवक के पिता रणजीत वर्मा और अन्य परिजन गुरुवार को गृहमंत्री मिश्रा से मिले और अमेज़ॉन कंपनी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गृहमंत्री मिश्रा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ इंसाफ होगा। उन्होंने के जहर डिलीवर करने के मामले में अमेज़ॉन कम्पनी के प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने के निर्देश पुलिस को दिए।
ई- कॉमर्स वेबसाइट्स के लिए बनेगी गाइडलाइन।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों भी अमेज़ॉन द्वारा भिंड जिले में गांजा डिलीवर करने की शिकायत आई थी। इसतरह के मामले सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर हैं। अतः ऑनलाइन कारोबारी वेबसाइट्स को लेकर गाइडलाइन बनाने को लेकर भी मप्र सरकार विचार कर रही है।
Related Posts
June 30, 2025 विभिन्न शैलियों की कलाकृतियों की टीआई मॉल में सजी नुमाइश
8 से 75 साल के 100 कलाकारों की 125 कलाकृतियां की गई प्रदर्शित।
इंदौर : संस्था […]
March 16, 2022 मासूम बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20-20 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : अवयस्क बालिकाओं के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 20- 20 वर्ष के कठोर कारावास […]
November 22, 2022 सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाएंगे – सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री चौहान ने शासकीय विद्यालयों को स्मार्ट बनाने के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर, […]
March 2, 2022 मिल्कीवे टॉकीज की जमीन का कब्जा नगर निगम को मिलेगा, सुप्रीम कोर्ट में मिली जीत
इंदौर : नगर निगम मिल्कीवे टाकीज की जमीन का केस सुप्रीम कोर्ट में जीत गया है। इंदौर नगर […]
June 10, 2022 युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इंदौर के पुनीत और नदीम सचिव नियुक्त
इंदौर : युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देवास जिले से पूर्व में कार्य कर […]
July 21, 2021 स्कूल खोलने का अंतिम निर्णय अब क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेंगी- सीएम
भोपाल : 26 जुलाई से 11 वी और 12 वी की कक्षाएं खोंलने के मामले में प्रदेश सरकार ने फैसला […]
October 17, 2020 बीजेपी नेताओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, स्तर हीन बयानबाजी का लगाया आरोप।
इंदौर : 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव की सरगर्मी के बीच कांग्रेस और बीजेपी नेताओं में […]